Monday, 21 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेटे Salman Khan के बर्थडे पर पापा Salim Khan बने Santa, मामा ने भांजी संग काटा केक

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान ने अपने 60वें जन्मदिन का केक अपनी भांजी आयत के साथ मिलकर काटा है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Dec 27, 2025 15:48
Share :

Salman Khan Birthday: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस बार सलमान ने अपनी बर्थडे पार्टी पनवेल वाले फार्म हाउस पर रखी. जिसमें बॉलीवुड के कई सितारें पहुंचे. इस पार्टी में सलमान ने अपने परिवार और दोस्तों के बीच 60वें जन्मदिन का बर्थडे केक काटा. जिसकी कुछ एक वीडियो को म्यूजिक कंपोजर साजिद खान ने शेयर किया. इस वीडियो में सलमान अपनी भांजी आयत के साथ बर्थडे केक कटाते दिखाई दे रहे हैं. इसके साथ ही वो अपनी भांजी के लिए वह हैप्पी बर्थडे सॉन्ग भी गा रहे हैं. इस दौरान सलमान के पापा और आयत के नाना सलिम खान सैंटा क्लॉज बने हुए नजर आए.

मालूम हो कि सलमान अपनी भांजी आयत के साथ बर्थडे डेट शेयर करते हैं. यही वजह है कि सलमान हर साल भांजी आयत के साथ ही अपना जन्मदिन मनाते हैं. इस दौरान सलमान ने पापा सलीम खान का हाथ पकड़ उनके साथ भी अपना केक कट किया. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Dec 27, 2025 03:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola