Thursday, 23 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

चाकू से हमले के 3 महीने बाद सैफ अली खान ने कतर में खरीदा ‘दूसरा घर’, क्या है एक्टर का प्लान?

सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले को तीन महीने बीत गए हैं। हाल ही में एक्टर ने कतर में नया घर खरीदा है। आइए जानते हैं कि आखिर उनका प्लान क्या है।

---विज्ञापन---

saif ali khan
saif ali khan

सैफ अली खान का पुश्तैनी पटौदी पैलेस और बांद्रा में आलीशान अपार्टमेंट उनके नाम है। अब उन्होंने एक और आलीशान घर अपने नाम जोड़ लिया है। इस बार उन्होंने भारत में नहीं बल्कि विदेश में खरीदा है। एक्टर ने कतर में सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप द पर्ल में द रेसिडेंस में एक आलीशान घर खरीदा है। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद की है। बता दें कि तीन महीने पहले एक्टर पर चाकू से हमला हुआ था। अब उन्होंने नया घर खरीद लिया है। तो फैंस जानना चाहते हैं कि आखिर उनका प्लान क्या है।

कतर में क्यों खरीदी प्रॉपर्टी

सैफ अली खान ने कतर की राजधानी दोहा के सेंट रेजिस मार्सा अरबिया द्वीप, द पर्ल में एक लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है। इस खबर की पुष्टि खुद सैफ ने अलफर्डन ग्रुप द्वारा आयोजित एक प्रेस इवेंट में की। उन्होंने इसे अपना “घर से दूर घर” बताया और कहा कि यह प्रॉपर्टी उन्हें बेहद पसंद आई है। एक्टर ने बताया कि इस द्वीप की सुरक्षा, दृश्य, भोजन, जीवनशैली और शांति ने उन्हें काफी पसंद आई। उन्होंने कहा, “यह जगह सुरक्षित है, भारत के करीब है, और यहां का माहौल मुझे घर जैसा लगता है। एक द्वीप के भीतर द्वीप की अवधारणा वाकई कमाल की है।
सैफ ने आगे कहा कि वह इस प्रॉपर्टी में अपने बच्चों, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान को भी लाना चाहते हैं। “यह जगह छुट्टियों के लिए एक परफेक्ट जगह है,”

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हमले के तीन महीने बाद लिया बड़ा फैसला

सैफ अली खान ने यह उस हमले के तीन महीने बाद खरीदी है, जब 16 जनवरी को उनके मुंबई स्थित घर में एक हमलावर ने घुसकर उन पर चाकू से हमला कर दिया था। गंभीर रूप से घायल सैफ को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था और 21 जनवरी को उन्हें छुट्टी मिली थी।

सैफ के पास दुनिया भर में हैं प्रॉपर्टीज

बता दें कि सैफ अली खान पहले से ही कई प्रॉपर्टीज के मालिक हैं। उनका परिवार फिलहाल मुंबई के बांद्रा में रहता है। इसके अलावा उनके पास पटौदी पैलेस और लंदन व गस्टाड (स्विट्जरलैंड) में भी संपत्तियां हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  एक्स पति के निधन से टूटीं शुभांगी अत्रे, 2 महीने पहले ही लिया था तलाक

सैफ अली खान वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ जल्द ही नेटफ्लिक्स की अपकमिंग फिल्म ‘ज्वेल थीफ: द हीस्ट बिगिन्स’ में नजर आएंगे। फिल्म में जयदीप अहलावत, कुणाल कपूर और निकिता दत्ता जैसे कलाकार भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 25 अप्रैल से स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सुपरस्टार महेश बाबू को ईडी ने थमाया समन, जानें क्या है पूरा मामला

First published on: Apr 22, 2025 09:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola