बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में उनका शानदार अंदाज देखने को मिला. हालांकि, इस बार उनके आउटफिट से ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी कलाई पर बंधी एक खास घड़ी ने खींचा. रणबीर की इस लग्जरी वॉच की कीमत हजारों में नहीं बल्कि लाखों में हैं, कीमत करीब 35.88 लाख रुपये बताई जा रही है. खास बात यह है कि इस घड़ी का कनेक्शन सिख विरासत से है और दुनिया में इसके सिर्फ 50 पीस ही बनाए गए हैं.
35 लाख से ज्यादा कीमत, फिर भी खास है ये घड़ी
रणबीर कपूर अपने स्टाइलिश अंदाज के लिए जाने जाते हैं. उनके फैशन और एक्सेसरीज पर फैंस की खास नजर रहती है. हाल ही में हैदराबाद में ‘रामायण’ के प्री-रिलीज इवेंट के दौरान एक्टर ने नेवी ब्लू आउटफिट पहना था. इस लुक में वह काफी शानदार नजर आए, लेकिन उनकी कलाई पर नजर आई नीले रंग की घड़ी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं.
किस कंपनी की है यह वॉच?
रणबीर ने लग्जरी वॉच ब्रांड Jacob & Co. की ‘Epic X Sher-E-Punjab Edition’ पहनी थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घड़ी की कीमत 35,88,000 रुपये है. इसकी लिमिटेड उपलब्धता इसे और खास बनाती है. बताया जाता है कि दुनियाभर में इस घड़ी के केवल 50 पीस तैयार किए गए हैं.
सिख विरासत को समर्पित है डिजाइन
इस घड़ी की खासियत सिर्फ इसकी कीमत या लिमिटेड एडिशन होना नहीं है, बल्कि इसका डिजाइन भी है. दरअसल, इस घड़ी को पंजाबी संस्कृति और सिख विरासत को ध्यान में रखकर बनाया गया है. जिसपर शेर, खंडा और एक ओंकार का सिंबल नजर दिखाई देता है. जो आस्था, साहस और ईश्वर की एकता का मैसेज देता है. यही वजह है जो ये घड़ी सिर्फ एक लग्जरी एक्सेसरी नहीं, बल्कि सांस्कृतिक महत्व भी समझाती है.
टाइटेनियम बॉडी और नीले रंग का स्ट्रैप
Jacob & Co. की ये बॉच स्ट्रॉन्ग टाइटेनियम मेटल से बनाई गई है. जिसका ओपनवर्क डायल इसे अटैक्टिव लुक देता है. वहीं, ब्लू कलर के रबर स्ट्रैप पर मधुमक्खी के छत्ते जैसी टेक्सचर इसे और भी खास लुक देती है, और इसे एक स्पोर्टी अंदाज पेश करती. बहरहाल, रणबीर कपूर ‘रामायण’ के पहला पार्ट से सिनेमाघरों में 5 नवंबर को तहलका मचाने आ रहे हैं, लेकिन अब देखा दिलचस्प होगा कि नितेश तिवारी की इस फिल्म का लंबे समय से दर्शकों को इंतजार था, उसे कैसा रिस्पॉन्स मिलता है, क्योंकि ओपनिंग कलेक्शन में ये फिल्म शानदार परफॉर्म करती नजर आ रही है.