Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

Ramayana: ‘रामायण’ के आएंगे 5 पार्ट? विश्वामित्र ने खोला सीक्रेट, सनी देओल के रोल पर भी दिया बड़ा हिंट

'रामायण' के पहले पार्ट के बाद अब हर किसी को इसके अगले भाग का इंतजार है. इस बीच फिल्म में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने वाले एक्टर अजिंक्य देव ने 'रामायण' को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

ramayana
'रामायण' के तीसरे पार्ट पर क्या बोले 'विश्वामित्र'? Photo Credit- Social Media

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी स्टारर फिल्म ‘रामायण’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म के पहले पार्ट के बाद अब हर किसी को इसके अगले भाग का इंतजार है. इस बीच फिल्म में महर्षि विश्वामित्र का किरदार निभाने वाले एक्टर अजिंक्य देव ने ‘रामायण’ को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. एक्टर चाहते हैं कि यह फिल्म सिर्फ दो या तीन नहीं, बल्कि पूरे पांच पार्ट में बनाई जाए.

तीसरे पार्ट पर क्या बोले विश्वामित्र?

दरअसल, अजिंक्य देव ने हाल ही में इंडिया टीवी से बातचीत के दौरान ‘रामायण’ के तीसरे पार्ट की संभावना पर अपनी बात रखी. उन्होंने साफ कहा कि फिलहाल उन्होंने तीसरे पार्ट को लेकर मेकर्स की तरफ से कुछ नहीं सुना है. इसलिए इस पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं कर सकते. हालांकि, उन्होंने आगे जो कहा, उसने सबका ध्यान खींच लिया.

---विज्ञापन---

मेकर्स के फैसले पर क्या बोले अजिंक्य?

अजिंक्य ने कहा कि अगर मेकर्स इस महागाथा को आगे बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो उन्हें बेहद खुशी होगी. उन्होंने कहा कि सिर्फ तीन पार्ट ही क्यों, मेकर्स को इसे पांच पार्ट में बनाना चाहिए. एक्टर का मानना है कि कहानी जितनी आगे बढ़ेगी, उनका किरदार भी उतना ही बड़ा हो सकता है. जाहिर है कि वह इस शानदार प्रोजेक्ट का हिस्सा लंबे समय तक बने रहना चाहते हैं.

सनी देओल होंगे दूसरे पार्ट का सबसे बड़ा हिस्सा!

अजिंक्य देव ने फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर भी दिलचस्प जानकारी दी. उनके मुताबिक, दूसरे भाग का काफी हिस्सा शूट किया जा चुका है और यह पहले पार्ट से भी बड़े स्तर पर तैयार किया जा रहा है. एक्टर ने खास तौर पर सनी देओल के किरदार का जिक्र किया.

---विज्ञापन---

‘हनुमान जी का होगा सबसे बड़ा रोल’

उन्होंने बताया कि दूसरे पार्ट में हनुमान जी का किरदार सबसे बड़ा होने वाला है, जिसे सनी देओल निभा रहे हैं. अजिंक्य के मुताबिक, अगला पार्ट पहले से कहीं ज्यादा भव्य और जबरदस्त होगा. उनके इस बयान के बाद सनी देओल को हनुमान के रूप में देखने के लिए फैंस की उत्सुकता और बढ़ गई है.

कब रिलीज होगा ‘रामायण’ का दूसरा पार्ट?

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ में रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हो चुका है, जो बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर रहा है, फिल्म ने रिलीज के 15वें दिन 19.35 करोड़ रुपये की कमाई की, फिल्म का बिजनेस भारत में अब तक 863.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 1,032.15 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो 1,547.15 करोड़ रुपये तक कलेक्शन पहुंच गया है. इसी के साथ यह फिल्म तेजी से 1600 करोड़ की तरफ आगे बढ़ रही है. जबकि फिल्म का दूसरा पार्ट 2028 में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाला है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मेकर्स इस महागाथा को दो पार्ट तक सीमित रखते हैं या फिर भविष्य में इसकी कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी करते हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 20, 2026 10:03 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो