Friday, 20 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

16 साल की जवान बेटी की मौत से टूटा एक्टर पिता, नासूर बना गम, पति की हालत पर छलका बीवी का दर्द

Actor Wife Reveals Dughter Death Story: फिल्म इंडस्ट्री के इस फेमस एक्टर की जिंदगी 16 साल की बेटी की मौत के बाद पूरी तरह से बदल गई. एक्टर पति की हालत पर बीवी का दर्द छलककर बाहर आ गया.

Actor Wife Reveals Daughter Death Story: साउथ सिनेमा के स्टार विजय एंटनी की पत्नी फातिमा ने हाल ही में एक्टर को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. जहां उन्होंने बताया कि सस्पेंस और थ्रिलर फिल्मों के स्टार विजय एंटनी अभी अपनी बड़ी बेटी की मौत के गम से उबर नहीं पाए हैं. उन्होंने बेटी की मौत के बाद से जूते पहनना छोड़ दिया है. इतना ही नहीं, वो अपनी बेटी की गिफ्ट की हुई घड़ी को भी कभी अपने हाथ से नहीं उतारते हैं. ये सब बताते हुए फातिमा काफी भावुक हो गईं. इस दौरान विजय एंटनी भी अपने आंसू नहीं रोक पाए। चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं.

3 साल पहले हुई बेटी की मौत

हाल ही में एक्टर विजय एंटनी अपनी आने वाली फिल्म ‘अप्पा कुट्टी’ के प्री-रिलीज इवेंट में अपनी पत्नी फातिमा और छोटी बेटी लारा के साथ पहुंचे. इस इवेंट में एक्टर की पत्नी फातिमा ने अपने पति विजय एंटनी के उस दर्द के बारे में बताया, जिससे उनके पति तीन साल से जूझ रहे हैं. फातिमा ने बताया कि 3 साल पहले हुई उनकी बड़ी बेटी मीरा की मौत का उनके परिवार पर क्या असर पड़ा?

---विज्ञापन---

3 साल से जूते नहीं पहने

फातिमा ने कहा कि साल 2023 में उनकी बड़ी बेटी मीरा की मौत के बाद से वो किसी मूवी इवेंट में नहीं गई हैं. पति विजय एंटनी के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा, ‘हमने इतने सालों में मीरा के लिए लंदन, US और दूसरी जगहों से कई जोड़ी चप्पल और जूते खरीदे. इतने सारे कि हमारे घर का एक कमरा उनसे भर गया है. विजय एंटनी ने मीरा की मौत के बाद से जूते न पहनने का फैसला किया है. वह अब सिर्फ विदेश में कुछ खास कॉन्सर्ट के दौरान ही जूते पहनते हैं.’

नासूर बना बेटी को खोने का गम

फातिमा ने यह भी बताया कि कई महंगी घड़ियां होने के बावजूद विजय एंटनी मीरा की मौत के बाद से हर रोज एक ही घड़ी पहनते हैं, जो उनकी बेटी मीरा की थी. जब उन्होंने मीरा को आखिरी बार देखा था, तब यह घड़ी उनकी कलाई पर ही थी. फातिमा ने कहा, ‘उन्होंने तब से इसे नहीं उतारा है. विजय एंटनी ही वह इंसान हैं, जिन्होंने मुझे वह प्यार दिया.’ एक्टर की बड़ी बेटी मीरा की मौत के बाद परिवार का एक साथ पब्लिक में दिखना एक रेयर बात बन गई है.

---विज्ञापन---

बता दें कि 19 सितंबर, 2023 को विजय एंटनी की बड़ी बेटी मीरा 16 साल की उम्र में चेन्नई में अपने घर पर मृत पाई गई थीं.

First published on: Nov 20, 2026 08:47 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो