Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rajkummar Rao क्यों काट रहे कोर्ट के चक्कर? जानें क्या है एक्टर से जुड़ा 8 साल पुराना मामला

Rajkummar Rao: राजकुमार राव अपने आठ साल पुराने केस से जुड़े मामले में जालंधर कोर्ट पहुंचे हैं। एक्टर पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया था। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Photo Credit- Instagram

Rajkummar Rao: बॉलीवुड के स्टार एक्टर राजकुमार राव से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। एक्टर ने 8 साल पुराने मामले में जालंधर कोर्ट में खुद सरेंडर किया है। एक्टर पर 8 साल पहले धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था, जिसके बाद वो कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। वहीं अब एक्टर ने खुद ही कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया है और अदालत में अपने उपस्थिति पेश की। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: ‘दुआओं में याद रखना…’, Munawar Faruqui का अब कैसा हाल? कॉमेडियन ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

---विज्ञापन---

क्या है आठ साल पुराना मामला?

दरअसल आठ साल पहले राजकुमार राव की ‘बहन होगी तेरी’ मूवी के पोस्टर में उन्हें बाइक पर बैठे हुए शिव के गेट-अप में दिखाया गया था। जिसके बाद उन पर जालंधर के एक निवासी ने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप दर्ज कर दिया था। द ट्रिब्यून और पंजाबी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार इस मामले पर सुनवाई करते हुए जालंधर कोर्ट ने एक्टर के खिलाफ समन जारी कर उन्हें अदालत में पेश होने के लिए कहा था, लेकिन एक्टर कोर्ट में पेश नहीं हो पाए। जिसके बाद एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया था।

---विज्ञापन---

कोर्ट में हुए सरेंडर

वहीं अब एक्टर ने जालंधर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। बीते दिन एक्टर नकाब पहने कोर्ट पहुंचे। इसके बाद उन्हें जमानत भी दे दी गई। इसके साथ ही एक्टर ने कोर्ट में इस केस से जुड़ा अपनी साइड का जवाब भी दिया। अब मामले की अगली सुनवाई 30 जुलाई को जालंधर कोर्ट में ही होगी।

एक्टर को मिली जमानत

वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजकुमार राव के वकील दर्शन सिंह दयाल ने दलील देते हुए कहा कि एक्टर को समन नहीं मिला था, ये ही वजह थी कि जिसके कारण वो कोर्ट में पेश नहीं हो पाए थे। अब जब ये मामला उनके संज्ञान में आया तो उन्होंने खुद ही अदालत में आकर सरेंडर कर दिया है। वहीं अदालत ने इन दलीलों से सहमत होकर उन्हें जमानत दे दी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: सलमान खान की जमानत में जगदीप धनखड़ का क्या था रोल? 27 साल पुराने केस से दिलाई थी मुक्ति!

First published on: Jul 29, 2025 07:40 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola