Wednesday, 24 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Raj kapoor से दुखी क्यों रहते थे सिंगर? लता मंगेशकर ने रिवील की थी वजह

Raj kapoor 100th Birthday: राज कपूर एक्टिंग के तो उस्ताद थे, लेकिन वो डायरेक्शन में भी सुपरहिट थे। राज कपूर अपनी फ़िल्म के निर्देशन और कहानी पर बहुत ध्यान देते थे और इसके साथ ही वो म्यूजिक पर भी पूरा फोकस रखते थे। इस वजह से एक बार उन्होंने पूरा गाना ही बदलवा दिया था।

---विज्ञापन---

Raj kapoor 100th Birthday (1)
Raj kapoor 100th Birthday

Raj kapoor 100th Birthday: ‘आवारा’, ‘श्री 420’, ‘अंदाज’, ‘आग’, ‘आह’, ‘बरसात’, ‘जान पहचान’, ‘बेवफा’, ‘प्यार’ जैसी हिट फिल्में देने वाला राज कपूर भले ही आज दुनिया में नहीं है। मगर राज कपूर अपनी फिल्मों के जरिए लोगों के दिलों-दिमाग में जिंदा है। राज कपूर की 100 वीं बर्थ एनिवर्सरी 14 दिसंबर को है और आज हम आपको उनका एक पुराना किस्सा बताने जा रहे हैं।

परफेक्शन के दीवाने थे राज कपूर (Raj kapoor 100th Birthday)

राज कपूर एक्टिंग के तो उस्ताद थे, लेकिन वो डायरेक्शन में भी सुपरहिट थे। राज कपूर ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया था और वो अपनी फिल्मों में हर एक काम को बारिकी से करना पसंद करते थे। राज कपूर अपनी फ़िल्म के निर्देशन और कहानी पर बहुत ध्यान देते थे और इसके साथ ही वो म्यूजिक पर भी पूरा फोकस रखते थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की 4 फीमेल कंटेस्टेंट्स पर इविक्शन का खतरा, 2 मेल कंटेस्टेंट हुए सेफ

---विज्ञापन---

सिंगर रहते थे राज कपूर से दुखी (Raj kapoor 100th Birthday)

कहा जाता है कि उस दौर के सिंगर राज कपूर से दुखी रहा करते थे, जिसकी वजह यही थी कि वो मूवी के गानों में भी अपनी दखल करते थे। राज कपूर अपनी फिल्मों के गाने लास्ट समय पर बदलवा देते थे और ऐसा उन्होंने कई बार किया था। ऐसे में उनकी फिल्मों में म्यूजिक देने वाले सिंगर अक्सर ही उनकी इस हरकत से दुखी हो जाते थे। इस बारे में स्वर कोकिला ने खुद एक किस्सा सुनाया था।

---विज्ञापन---

लता मंगेशकर ने सुनाया था पुराना किस्सा

मशहूर सिंगर लता मंगेशकर ने एक इंटरव्यू में राज कपूर के साथ काम करने का अपना अनुभव बताया था। उन्होंने कहा,  ‘मैं और मन्ना डे ‘घर आया मेरा परदेसी’ गाने की रिकॉर्डिंग कर रहे थे। हम दोनों को संगीतकार शंकर जय किशन गाने की धुन और बोल याद करवा दिए थे। मगर राज कपूर ने सेट पर आते ही हमारी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया था, उन्होंने गाना सुनते ही कहा था ‘मुझे पोपटिया गाना नहीं पसंद है।’

---विज्ञापन---

रात 3 बजे तक बनाया नया गाना

लता मंगेशकर ने आगे बताया था कि राज कपूर ने पूरा गाना ही चेंज करा दिया था और उसमें आलाप भी जोड़ा था। इसके बाद पूरी टीम ने रात 3 बजे तक नया गाना बनाया था। जब न्यू सॉन्ग रिकॉर्ड हो गया था, तब राज साहब ने कहा था कि चलो अब खाना खाएं। पूरी टीम के लिए राज कपूर ने खाने के इतंजाम किया था और हम सब लोगों ने बीच सड़क पर कपड़ा बिछाकर उस पर बैठकर खाना खाया था। तब फिर हम लोग वहां से अपने घर के लिए निकले थे।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘लोग समझने लगे मैं गे हूं’ TV के विलेन ने क्यों छोड़ा Band of Boys? बोले- लड़कियां अंडरगारमेंट्स फेंक देतीं…

 

---विज्ञापन---
First published on: Dec 06, 2024 08:25 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola