Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

ना कमल हासन, ना बिग बी, Oscar में नॉमिनेट हुईं इस एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्में; 3 तो जीत के बेहद थीं करीब

Raghubir Yadav: बॉलीवुड के इस एक्टर की मूवीज सबसे ज्यादा ऑस्कर में नॉमिनेट हुई हैं। इस एक्टर ने कमल हासन को भी पीछे छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

Raghubir Yadav: फिल्मों की दुनिया में ऑस्कर अवॉर्ड सबसे ऊंचे स्तर पर है। ऑस्कर में नॉमिनेटेड की गई फिल्में दुनियाभर में फेमस होती हैं। इसमें हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक की फिल्में नॉमिनेट की जाती हैं। इनमें से बेहतरीन मूवी ही अवॉर्ड अपने नाम कर पाती है। ऑस्कर के लिए मूवी को चुने जाना हर किसी एक्टर के लिए काफी बड़ी अचीवमेंट होती है। वहीं आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उनकी सबसे ज्यादा फिल्में ऑस्कर में नॉमिनेट हुई हैं। आइए आपको भी बताते हैं आखिर हम किस एक्टर की बात कर रहे हैं?

यह भी पढ़ें: Manisha Koirala की रिजेक्टेड मूवी से स्टार बनी थी कपूर खानदान की ये लाडली, फिल्म ने की थी छप्परफाड़ कमाई

---विज्ञापन---

ये मूवीज हुईं नॉमिनेट

कमल हासन, अमिताभ बच्चन और आमिर खान को पछाड़ जिस एक्टर की सबसे ज्यादा फिल्में ऑस्कर में गई हैं वो रघुबीर यादव हैं। इनकी तकरीबन 8 मूवीज ऑस्कर में जा चुकी हैं। इनमें ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘रुदाली’, ‘बैंडिट क्वीन’, ‘1947 अर्थ’, ‘लगान’, ‘वाटर’, ‘पीपली लाइव’ और ‘न्यूटन’ मूवीज शामिल हैं। वहीं इनमें से तीन मूवीज तो ऐसी भी हैं जिन्हें दुनियाभर की टॉप 5 बेस्ट मूवीज में भी चुना गया। इनमें ‘सलाम बॉम्बे!’, ‘लगान’ और ‘वाटर’ शामिल हैं। हालांकि ये मूवीज अवॉर्ड नहीं जीत सकी।

---विज्ञापन---

कमल हासन की 7 मूवीज हो चुकीं नॉमिनेट

वहीं दूसरी ओर कमल हासन की 7 मूवीज ऑस्कर में जा चुकी है। इनमें ‘सागर’, ‘स्वाति मुथ्यम’, ‘नायकन’, ‘थेवर मगन’, ‘कुरुथिपुनल’, ‘इंडियन’ और ‘हे राम’ शामिल हैं। साथ ही इस लिस्ट में आमिर खान का भी नाम है। उनकी लगान मूवी को ऑस्कर में भेजा गया था। इसके बाद भी रघुवेंद्र यादव इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

---विज्ञापन---

ओटीटी पर फेमस हैं रघुवेंद्र

रघुवेंद्र ओटीटी पर भी काफी फेमस हैं। ‘पंचायत’ सीरीज में उनके किरदार को काफी प्यार मिल चुका है। वहीं वो कई मूवीज में अपने रोल से साबित कर चुके हैं कि चाहे सीरियस रोल हो या फनी वो दोनों बखूबी कर सकते हैं। बता दें एक्टर मूवी के सेट डिजाइनर भी रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें: TMKOC की ‘बबीता जी’ रियल लाइफ में क्यों हैं सिंगल? क्या है Munmun dutta के शादी ना करने की वजह?

---विज्ञापन---
First published on: Mar 11, 2025 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola