---विज्ञापन---

फैंस का इंतजार खत्म! Panchayat 5 की रिलीज डेट से उठा पर्दा? जानें डिटेल्स

पंचायत ओटीटी की सबसे चर्चित सीरीज है और इसके पांचवें सीजन को लेकर फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं सीरीज को लेकर हाल ही में अपडेट आया है, जिसमें बताया है कि यह कब और कहां रिलीज होगी.

Panchayat 5
Panchayat 5

Panchayat 5: पंचायत ओटीटी प्लेटफॉर्म की सबसे चर्चित और मोस्ट लव्ड वेब सीरीज है. इस सीरीज के अभी तक चार सीजन आ चुके हैं और सभी जबरदस्त हिट रहे हैं. हालांकि चौथे सीजन की ड्रामेटिक एंडिंग के बाद फैंस को इसके पांचवें सीजन का बेसब्री से इंतजार था. वहीं, अब फैंस का इंतजार इसको लेकर खत्म हो गया है. हाल ही में सीरीज के पांचवें सीजन को लेकर अपडेट आया है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

2026 में रिलीज होगी पंचायत 5

दरअसल, हाल ही में पंचायत के पांचवें सीजन को लेकर अपडेट आया है. बताया जा रहा है कि सीरीज का पांचवां सीजन 2026 में ही रिलीज होने वाला है. हालांकि अभी तक इसकी कंफर्म रिलीज डेट सामने नहीं आई है. मेकर्स ने भी अभी तक इसको लेकर अपडेट शेयर नहीं किया है. लेकिन यह तय है कि दर्शकों को इस साल सीरीज देखने के लिए मिलेगी.

---विज्ञापन---

कुछ ऐसी है वेब सीरीज की कहानी

बता दें कि पंचायत का पांचवां सीजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा, जो कि फुलेरा गांव की कहानी एक बार फिर से दिखने को मिलेगी. सीजन 5 में एक बार से जितेंद्र कुमार, अभिषेक त्रिपाठी के रोल में नजर आएंगे. अभिषेक एक इंजीनियर है, जो कि गांव फुलेरा में पंचायत सेक्रेटरी के तौर पर पहुंचते हैं. जहां उनकी मुलाकात गांव से सरपंच पति से होती है और उसके बाद आगे की कहानी शुरू होती है. इस सीरीज में हंसी, मजाक, रोमांस, इमोशन और पॉलिटिक्स भी देखने को मिलेगी.

---विज्ञापन---

सीरीज में नजर आएंगे ये कलाकार

सीरीज में जितेंद्र के अलावा सीरीज में नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, सानविका, फैसल मलिक और चंदन रॉय जैसे एक्टर्स नजर आए हैं. यह सीरीज द वायरल फीवर ने तैयार की है और इसे चंदन कुमार ने लिखा है और दीपक कुमार मिश्रा ने डायरेक्ट किया है.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- Netflix पर आते ही गर्दा उड़ा रही थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म, 1 घंटा 48 मिनट में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2026 01:39 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.