Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर आते ही गर्दा उड़ा रही थ्रिलर और सस्पेंस से भरी फिल्म, 1 घंटा 48 मिनट में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट

---विज्ञापन---

सस्पेंस थ्रिलर एक ऐसा जॉनर है, जो लोगों को काफी पसंद आता है. दर्शक हर हफ्ते नई नई फिल्में तलाश करता है, जो कि सस्पेंस और थ्रिलर है भरी होती हैं. वहीं, हर हफ्ते कई ऐसी मूवीज रिलीज होती हैं जो आते ही ट्रेंड करने लगती हैं. आज हम एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बात करेंगे, जो हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और रिलीज होने के बाद से लगातार ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

सस्पेंस थ्रिलर से भरी है ये फिल्म

यह फिल्म सस्पेंस और थ्रिलर से भरी हुई है. फिल्म 3 दिन पहले यानी कि 15 मई को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और इसकी अनाउंसमेंट फरवरी में की गई थी.

---Advertisement---

कर्तव्य फिल्म में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं सैफ अली खान स्टारर फिल्म कर्तव्य की. जिसका डायरेक्शन पुलकित ने किया है और इसकी प्रोड्यूसर गौरी खान हैं. फिल्म में सैफ अली खान के अलावा रसिका दुग्गल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन, सौरव द्विवेदी और मनीष चौधरी नजर आए हैं.

कुछ ऐसी है कर्तव्य की कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो यह एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर पवन के बारे में है, जिसका रोल सैफ अली खान निभा रहे हैं. पवन को एक राष्ट्रीय पत्रकार की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है, लेकिन उसे गोलियों से ऑफिसर के सामने ही मार दिया जाता है. जिसके बाद हर कोई उसे ताने मारता है और उसका साथी सीनियर ऑफिसर सस्पेंशन मांगता है. जिसके बाद पवन खुद पर लगे दाग को साफ करने की कोशिश करता है.  

---Advertisement---

फिल्म में दिखेगा ट्विस्ट

इस बीच आगे एक ट्विस्ट आता है कि प्रवचन देने वाले एक बाबा आनंद श्री के चंगुल से एक बच्चा भाग निकलता है, जिसके साथ बाल यौन शोषण होता है और वह पूरी पोल खोल देता है और पवन उस बच्चे को बचाने की कोशिश करता है. इस बीच घर पर भी छोटा भाई गायब हो जाता है. इसके बाद फिल्म में कई ऐसे ट्विस्ट और टर्न आते हैं जो आपको हैरान कर देंगे.

फिल्म को IMDb पर मिली इतनी रेटिंग

बता दें कि फिल्म 1 घंटा 48 मिनट की है और लगातार नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड हो रही है. इस फिल्म को भारत में सबसे ज्यादा देखा जा रहा है. फिल्म को IMDb पर 5.5 की रेटिंग मिली है.

---Advertisement---
First published on: May 18, 2026 12:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola