Monday, 27 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

निर्मल कपूर को अंतिम विदाई आज, अनिल कपूर के घर उमड़े बॉलीवुड सितारे

अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर का बीते दिन निधन हो गया है। उनके जाने के बाद बॉलीवुड सितारों में मातम पसरा हुआ है। आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

---विज्ञापन---

अनिल कपूर के घर में शोक की लहर दौड़ रही है। अनिल कपूर, बोनी कपूर और संजय कपूर की मां निर्मल कपूर उर्फ सुचित्रा कपूर का बीते दिन निधन हो गया है। 90 साल की उम्र में कपूर ब्रदर्स की मां के जानें से उनके घर में दुख का माहौल छा गया है। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक फैल गया और सोशल मीडिया पर सितारों और प्रशंसकों की ओर से शोक संदेशों का सिलसिला शुरू हो गया। आज निर्मल कपूर की अंतिम विदाई होनी है जिसके लिए उनके घर में बॉलीवुड सितारों का मेला लगा हुआ है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन शामिल हुआ है।

अंतिम दर्शन को पहुंचे बॉलीवुड सेलेब्स

निर्मल कपूर के निधन की खबर सामने आने के बाद अनिल कपूर के घर में देर रात से ही फिल्म जगत के दिग्गज कलाकारों का तांता लग गया। एक्ट्रेस सोनम कपूर, रवीना टंडन, राशा थडानी, फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी, और अभिनेता जैकी श्रॉफ सहित कई सेलेब्स कपूर परिवार से मिलने पहुंचे। पूरा बॉलीवुड इस दुख की घड़ी में कपूर परिवार के साथ खड़ा नजर आया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

घर पहुंचा पार्थिव शरीर, साथ दिखे कपूर ब्रदर्स

बीती रात निर्मल कपूर का पार्थिव शरीर कोकिलाबेन अस्पताल से उनके घर लाया गया। इस दौरान अनिल कपूर खुद एंबुलेंस में साथ नजर आए। पार्थिव शरीर के घर पहुंचते ही माहौल और भी गमगीन हो गया। परिवार के अन्य सदस्य बोनी कपूर, संजय कपूर और अर्जुन कपूर भी इस दौरान भावुक नजर आए।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:  OTT प्लेटफॉर्म से हटाया गया एजाज खान का शो ‘हाउस अरेस्ट’, अश्लीलता के आरोप

आज होगा अंतिम संस्कार

निर्मल कपूर का अंतिम संस्कार आज यानि 3 मई को, मुंबई के पवन हंस शवदाह गृह में सुबह 11:30 होगा। अंतिम संस्कार से पहले कई और बॉलीवुड सितारें शामिल होगें। सोशल मीडिया पर इस समय कपूर परिवार के घर के बाहर का माहौल वायरल हो रहा है, जहां भारी संख्या में फैंस और मीडिया मौजूद हैं।

---विज्ञापन---

 

 

View this post on Instagram

 

---विज्ञापन---

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: केस दर्ज होने पर क्या बोले सोनू निगम? फैंस की मांग पर पहलगाम हमले से जुड़ी थी प्रतिक्रिया

First published on: May 03, 2025 10:08 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola