Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘बहुत जल्दी चले गए…’Mukul Dev के निधन से सदमे में Manoj Bajpayee, लिखा भावुक नोट

Mukul Dev Death: बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी को अपने भाई जैसे को-स्टार मुकुल देव के निधन की खबर से झटका लगा है। सोशल मीडिया पर एक्टर ने मुकुल के साथ अपनी फोटो शेयर कर उनके नाम एक इमोशनल नोट साझा किया है।

---विज्ञापन---

Manoj Bajpayee- Mukul Dev
मनोज बाजपेयी ने दी मुकुल को श्रद्धांजलि

Mukul Dev Death: बॉलीवुड और टीवी एक्टर मुकुल देव के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में गम के बादल छा गए हैं। मुकुल देव ने भले ही अपने करियर की शुरुआत टीवी से की थी, लेकिन उन्होंने बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया है। साउथ से लेकर पंजाबी मूवीज तक में मुकुल ने काम किया था। ऐसे में उनके मौत की खबर सुनकर सब लोग हैरान हैं और उनके दोस्तों को इस खबर से झटका लगा है। एक्टर मनोज बाजपेयी ने मुकुल के देहांत की खबर सुनकर शोक जताया है और उनको श्रद्धांजलि दी है।

यह भी पढ़ें: Mukul Dev Death: माता-पिता के निधन से टूट गए थे मुकुल, दोस्त विंदू सिंह बोले-घर से नहीं निकलता था…

---विज्ञापन---

मनोज बाजपेयी ने दी श्रद्धांजलि

मनोज बाजपेयी ने एक्स पर अपने को-स्टार मुकुल देव के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसके साथ उन्होंने एक इमोशनल नोट भी साझा किया है। मनोज ने एक्स पर लिखा, ‘मैं जो फील कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना नामुमकिन है। मुकुल आत्मा से एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून जिसका कोई जोड़ नहीं था।’

मुकुल के निधन से सदमे में एक्टर

मनोज बाजपेयी ने मुकुल को अपना भाई जैसा बताया है और उन्होंने आगे लिखा, ‘बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति और उपचार की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान… जब तक हम फिर से नहीं मिलते, ओम शांति।’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

राहुल देव के भाई थे मुकुल

मुकुल देव लंबे समय से बीमार थे, लेकिन उनकी मौत का असली कारण अभी सामने नहीं आया है। एक्टर के भाई और उनके करीबियों की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। जी हां, मुकुल देव के भाई का नाम एक्टर राहुल देव हैं, जो काफी फेमस हैं।

यह भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर Mukul Dev का निधन, सलमान-शाहिद संग कर चुके काम

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: May 24, 2025 12:38 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola