Tuesday, 21 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

मां के निधन से टूटे मनीष पॉल, तस्वीरों के साथ यूं छलका एक्टर का दर्द

Maniesh Paul: 8 जुलाई को मनीष पॉल की मां उर्मिल पॉल ने दुनिया को अलविदा कह दिया. हाल ही में मनीष ने अपनी एक पोस्ट के जरिए मां को याद किया.

---विज्ञापन---

Maniesh Paul
Maniesh Paul

Maniesh Paul: बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. 8 जुलाई को मनीष की मां उर्मिल पॉल ने 77 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा. हाल ही में एक्टर ने उनकी याद में एक प्रेयर मीट रखी थी, जिसकी कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए सोशल मीडिया पर मनीष ने एक लंबी पोस्ट लिखी.

मनीष पॉल पर टूटा दुखों का पहाड़

बॉलीवुड एक्टर मनीष पॉल की मां इस दुनिया में नहीं रहीं. उनका जाना एक्टर को पूरी तरह तोड़ गया है. मनीष के लिए इस सदमे से उबरना आसान नहीं होगा. अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में प्रेयर मीट की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए मनीष ने लिखा, दिल्ली अब कभी वैसी नहीं रहेगी मां. मैं आपको बहुत याद करूंगा. मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं हमेशा-हमेशा के लिए.’

---विज्ञापन---

सोशल मीडिया पर मनीष ने पांच तस्वीरें शेयर की हैं. इनमें से एक तस्वीर में वो अपने पापा का हाथ थामे उन्हें सहारा देते नजर आए. एक तस्वीर में वो खुद अपनी मां की तस्वीर को एक टक देखते दिखे. इसके अलावा मनीष ने एक नोट भी शेयर किया, जिसमें मनीष ने लिखा, ‘इस मुश्किल समय में मेरे और मेरे परिवार का साथ देने उन्हें सपोर्ट करने के लिए शुक्रिया. मैं आपके सभी मैसेजेस और फोन कॉल्स के लिए बहुत धन्य हूं.’

मां को याद कर भावुक हुए मनीष पॉल

मां के लिए मनीष ने आगे लिखा, ‘मेरी मां हमेशा चाहती थीं कि मैं बेस्ट एंटरटेनर बनूं. तो चलिए मैं वापस अपने रोल में आ जाता हूं वही करता हूं जो मेरी मां हमेशा मेरे लिए चाहती थीं. आपको एंटरटेन करूं और आप सभी के चेहरे पर एक मुस्कुराहट ले आऊं. आप सभी को प्यार.’

मनीष पॉल का करियर

आज मनीष पॉल इंडस्ट्री के जाने-माने होस्ट और एक्टर हैं. इस बीच उन्हें कई फिल्मों में देखा गया है. मनीष ने अपने करियर की शुरुआत दिल्ली में स्कूलों और कॉलेजों में कल्चरल इवेंट होस्ट करके की थी. हाल ही में आई वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में मनीष ने शानदार किरदार निभाया था. पर्सनल लाइफ की बात करें तो मनीष पॉल ने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता से शादी की है. उनके दो बच्चे हैं – एक बेटी, सायशा और एक बेटा, युवान.

---विज्ञापन---

First published on: Jul 21, 2026 08:23 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola