Kareena Kapoor Khan Post: बॉलीवुड की दमदार और खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) इन दिनों अपनी लंदन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जो इस वक्त इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस फोटो में उनके पति सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करीना कपूर खान ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फोटो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘पिता। गॉडफादर। बेटा। विनचेस्टर 2022।’ इसके साथ करीना ने दिल वाली इमोजी भी बनाई। फोटोज में आप देख सकते हैं कि सैफ ब्लू शर्ट, हाफ स्वेटर,डेनिम में दिख रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने सिर पर टोपी भी लगाई है। वहीं तैमूर अली खान डेनिम और हुडी में दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो में उनके साथ एक शख्स और नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
इन फोटोज पर फैंस खूब कमेंट कर रहे है और प्यार लुटा रहे है। इससे पहले करीना कपूर खान ने बहन करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) और उनकी बेस्ट फ्रेंड अमृता अरोड़ा (Amrita Arora) और नताशा पूनावाला (Natasha Poonawala) संग फोटोज शेयर की थी। इस दौरान वो लंदन की सड़कों पर धूमती हुई नजर आई और सभी ने जमकर मस्ती भी की। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो फिल्म ‘लाल सिंह चड्ढा’ में नजर आएंगी।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
करीना कपूर खान के साथ इस फिल्म में आमिर खान भी दिखाई देंगे जो कि 11 अगस्त 2022 को थिएटर में रिलीज होगी। वहीं सैफ अली खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो जल्द ही फिल्म ‘आदिपुरुष’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो रावण के किरदार में नजर आएंगे जिसमें प्रभास भी अहम रोल में हैं। इतना ही नहीं सैफ ‘विक्रम-वेधा’ में भी दिखाई देंगे।