Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

EXCLUSIVE: करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर आया टीम का रिएक्शन, जानें क्या है वायरल दावों की सच्चाई?

Kareena Kapoor Pregnancy Rumours EXCLUSIVE: करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी के दावों पर उनकी टीम का बयान आ गया है. टीम ने इन सभी खबरों को पूरी तरह से गलत और बेबुनियाद बताते हुए साफ किया है कि एक्ट्रेस प्रेग्नेंट नहीं हैं.

kareena kapoor pregnancy rumours team reaction
करीना कपूर की प्रेग्नेंसी को लेकर किए जा रहे दावों पर उनकी टीम का रिएक्शन सामने आया है.

Kareena Kapoor Pregnancy Rumours EXCLUSIVE: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) अपनी किसी फिल्म के बजाय अचानक अपनी तीसरी प्रेग्नेंसी की चर्चाओं को लेकर मीडिया की सुर्खियों में आ गई हैं. इंटरनेट पर सामने आए एक जिम वीडियो के बाद फैंस उनके एक बार फिर मां बनने के कयास लगाने लगे थे. लेकिन अब इन अफवाहों पर विराम लग गया है. E24 Bollywood से खास बातचीत में करीना कपूर की टीम ने इस वायरल दावे का सच सामने रख दिया है. आइए जानते हैं वायरल वीडियो का पूरा सच…

टीम ने किया अफवाहों का खंडन

तीसरी प्रेग्नेंसी की लगातार चल रही खबरों पर करीना कपूर की टीम ने अधिकारिक बयान जारी किया है. E24 Bollywood से बातचीत के दौरान टीम ने बताया कि करीना कपूर प्रेग्नेंट नहीं हैं. सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर चल रही ये सभी खबरें पूरी तरह से झूठी और बेबुनियाद हैं.

---विज्ञापन---

जिम वीडियो से शुरू हुई अफवाह

दरअसल शुक्रवार को करीना को जिम के बाहर देखा गया था, जहां पैपराजी ने उनका एक वीडियो शूट किया. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैला, तो कुछ यूजर्स ने उनके पेट को देखकर ‘बेबी बंप’ होने का दावा करना शुरू कर दिया. इसके बाद से ही तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरें जंगल की आग की तरह फैल गईं.

परिवार संग छुट्टी मनाकर लौटीं

करीना हाल ही में अपने परिवार के साथ छुट्टियों का मजा लेकर वापस लौटी हैं. उन्होंने बीच पर बिताए खूबसूरत पलों की तस्वीरें भी शेयर की थीं, जिन्हें दर्शकों ने बहुत पसंद किया. इस वेकेशन पर करीना ने अपने बच्चों के साथ मिलकर पति सैफ अली खान का 56वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था.

---विज्ञापन---

आगे और बच्चे नहीं चाहतीं बेबो

करीना कपूर ने अपने पुराने इंटरव्यूज में फैमिली प्लानिंग पर हमेशा खुलकर बात की है. ‘वोग’ मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि अब उन्हें और बच्चे नहीं चाहिए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि सैफ के हर दशक—बीस, तीस, चालीस और पचास की उम्र में बच्चे हुए हैं, इसलिए अब परिवार पूरा है.

पहली पत्नी से भी दो बच्चे

सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह से उनके दो बड़े बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान हैं. वहीं करीना कपूर से शादी के बाद उनके दो बेटे तैमूर और जेह हैं. करीना के मुताबिक वे अपने चार बच्चों के साथ बेहद खुश हैं और आगे परिवार बढ़ाने का उनका कोई विचार नहीं है.

---विज्ञापन---
First published on: Aug 21, 2026 07:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola