Monday, 9 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

करीना कपूर ने खोली बॉलीवुड की पोल! बोलीं- ‘जवान दिखने के लिए चेहरे से खिलवाड़ नहीं’

Kareena Kapoor Against Botox and Cosmetic Surgery:बॉलीवुड डीवा करीना कपूर ने एंटरटेनमेंट की दुनिया में खूबसूरत और जवान दिखने वाले चेहरे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है.

Kareena Kapoor Against Botox and Cosmetic Surgery: बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस करीना कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में छाई हुई हैं. हाल ही में करीना कपूर ने शोबिज की दुनिया के खूबसूरत और जवान दिखने वाले चेहरे को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. दरअसल, जवान दिखने के लिए सर्जरी करवाना अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में शायद आम बात हो गई है. करीना कपूर उन एक्ट्रेसेस में से हैं, जिन्हें ये सब चीजें पसंद नहीं हैं. हाल ही में करीना कपूर ने खुद कहा है कि वो बोटॉक्स के सख्त खिलाफ हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वो अपने सेल्फ-प्रिजर्वेशन को बनाए रखने का सपोर्ट करती हैं.

मैं बोटॉक्स के सख्त खिलाफ…

हाल ही में करीना ने मोजो स्टोरी के लिए बरखा दत्त से बात की। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि बोटॉक्स और कॉस्मेटिक प्रोसीजर को लेकर वो क्या सोचती हैं. इसके जवाब में करीना ने तुरंत कहा कि वह बोटॉक्स के सख्त खिलाफ हैं। करीना ने कहा, ‘मैं बोटॉक्स के सख्त खिलाफ हूं, इस एक चीज को लेकर मैं बहुत-बहुत ईमानदार रही हूं। मैं अच्छे तरीके से सेल्फ-प्रिजर्वेशन के सपोर्ट में हूं. जिसका मतलब है हेल्दी रहना, अच्छा महसूस करना, नेचुरल थेरेपी. सेल्फ-प्रिजर्वेशन का मतलब है अपने टैलेंट को बचाना, क्योंकि वही मेरा हथियार है. परिवार और दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाना, सेट पर रहने के अलावा अलग-अलग चीजें करना भी सेल्फ-प्रिजर्वेशन का एक तरीका है.’

---विज्ञापन---

सुई लगवाने और चाकू…

करीना ने कहा, ‘सुई लगवाने और चाकू के नीचे जाने के बजाय. यह कुछ ऐसा है जिसके मैं पूरी तरह से सपोर्ट में हूं क्योंकि लोग भूल रहे हैं कि अपने शरीर और मन को बचाना, अपने इंजेक्टेबल्स से ज्यादा जरूरी है. यह बहुत बुरा है कि जवान लड़कियां 18 या 20 साल से आगे नहीं दिखना चाहतीं. मैं अपने 40s में सबसे अच्छा समय बिता रही हूं. मैंने कभी इतना अच्छा महसूस नहीं किया या इतना अच्छा बर्ताव भी नहीं किया…’

करीना कपूर की आखिरी फिल्म

हाल ही में करीना कपूर मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘दायरा’ में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी लीड रोल में थे. दोनों स्टार्स का ये पहला ऑन-स्क्रीन कोलैबोरेशन था. क्राइम और जस्टिस की दुनिया में सेट इस फिल्म में पृथ्वीराज एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में हैं, जबकि करीना एक ऐसा किरदार निभा रही हैं, जो कहानी में एक दिलचस्प मोड़ लाती है.

First published on: Nov 09, 2026 12:16 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो