बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी पिछले काफी समय से सुर्खियों में है. दोनों के बीच अनबन की खबरें लगातार सामने आती रही हैं. अब सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि गोविंदा और सुनीता ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है. हालांकि, दोनों की ओर से इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.
तलाक की खबरों ने भी बटोरी थी सुर्खियां
कुछ समय पहले सुनीता आहूजा के तलाक का केस फाइल करने की खबर सामने आई थी. बाद में उन्होंने कथित तौर पर यह केस वापस ले लिया. राखी सावंत से बातचीत के दौरान सुनीता ने केस वापस लेने की वजह भी बताई थी. उन्होंने दावा किया था कि गोविंदा दूसरी शादी के बारे में सोच रहे थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया.

गोविंदा का रानी स्वर्णकार संग जुड़ा नाम
इसी बीच गोविंदा का नाम रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जाने लगा. रानी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं और गोविंदा उन्हें अपनी फिल्म ‘रूपा’ से लॉन्च कर रहे हैं. फिल्म को लेकर गोविंदा और रानी की साथ में मौजूदगी ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं.

सुनीता ने गोविंदा को कहा था ‘शुगर डैडी’
गोविंदा और रानी की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सुनीता ने अभिनेता पर निशाना साधा था. उन्होंने गोविंदा को ‘शुगर डैडी’ तक कह दिया था और रानी की उम्र को लेकर भी टिप्पणी की थी. सुनीता की इन बातों पर गोविंदा ने भी रिएक्शन दिया था.

गोविंदा ने वीडियो शेयर कर कही थी ये बात
गोविंदा ने वीडियो जारी कर कहा था कि सुनीता उनका नाम खराब करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा था कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकार अक्सर अपने से कम उम्र के कलाकारों के साथ काम करते हैं और सुनीता को हद में रहना चाहिए.
कृष्णा और आरती ने भी दिया रिएक्शन
मामा-मामी के रिश्ते को लेकर कृष्णा अभिषेक और आरती सिंह से भी सवाल किए गए. आरती ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार करते हुए कहा कि वह बड़ों के बीच नहीं पड़तीं. वहीं कृष्णा ने कहा कि घर की बातें घर में ही रहनी चाहिए. उन्होंने साफ कहा कि वह अपने मामा और मामी दोनों से प्यार करते हैं और चाहते हैं कि सब जल्द ठीक हो जाए.