Entertainment News: ‘मालती ने ग्रुप तोड़ दिया…’, Bigg Boss 19 में तान्या मित्तल और बसीर ने अपने ही दोस्तों पर लगाए आरोप
Entertainment News in Hindi LIVE: बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड, साउथ फिल्म इंडस्ट्री और टीवी जगत तक हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
Entertainment News in Hindi Live
Entertainment News Update in Hindi: ‘बिग बॉस 19’ में तान्या मित्तल और बसीर अली अपने ही दोस्तों की बुराइयां करते हुए नजर आ रहे हैं. निया शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं. बॉलीवुड एक्टर शरद केलकर आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं. उन्होंने दूरदर्शन के सीरियल ‘आक्रोश’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्होंने कई हिट टीवी सीरियल और फिल्मों में काम किया. इसके अलावा ऋषभ शेट्टी की ‘कांतारा चैप्टर 1’ ने सिर्फ 5 दिन में भारत के अंदर 250 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है. इसी के साथ फिल्म ने कई फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए. वहीं, जान्हवी कपूर और वरुण धवन की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ की कमाई का ग्राफ नीचे गिर गया.
इसके अलावा टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आने वाली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मालती चाहर को एक खास पावर मिली है जिसके जरिए वो कैप्टन फरहाना भट्ट के साथ नॉमिनेशन टास्क में बाकी घरवालों को नॉमिनेट कर सकती हैं. एंटरटेनमेंट की दुनिया से हर एक अपडेट के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ…
First published on: Oct 07, 2025 07:56 AM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.