Live Updates
23:44 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: 108 Base Hospital एक्टर निखिल खुराना की मां का निधन

Nikhil Khurana Mother Passes Away: अभिनेता निखिल खुराना की मां का निधन हो गया है. सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट शेयर कर उन्होंने अपनी मां को याद किया, जिस पर एरिका फर्नांडिस और राधिका मदान ने गहरा दुख जताया. पूरी खबर यहां पढ़ें…

22:17 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: 'क्राइम पेट्रोल' के लिए ₹90 करोड़ फीस लेकर भी इस एक्टर से पीछे रह अजय देवगन

Crime Patrol Ajay Devgn 90 Crore Fees: अजय देवगन ने ‘क्राइम पेट्रोल’ के लिए 90 करोड़ रुपये चार्ज करके टीवी होस्टिंग में एंट्री की है. इतनी मोटी फीस लेने के बावजूद वह देश के सबसे महंगे होस्ट नहीं बन पाए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें…

21:48 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: 'मिर्जापुर: द मूवी' की एडवांस बुकिंग में तेजी

Mirzapur The Movie: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही टिकटों की ताबड़तोड़ बिक्री हो रही है. कालीन भैया और गुड्डू पंडित ने वीडियो जारी कर फैंस को तुरंत टिकट बुक करने की सलाह दी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

21:12 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: नेपाल बाढ़ त्रासदी पर छलका सुनीता आहूजा का दर्द

पड़ोसी देश नेपाल में इस वक्त तबाही मची हुई है. बीते दिनों आई भीषण बाढ़ की वजह से कई लोगों ने अपना घर गवां दिया, हजारों जाने गईं और अब भी हजारों लोग की खोज जारी है. इस त्रासदी में लगातार राहत-बचाव कार्य जारी है. इसी बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने बाढ़ से प्रभावित नेपाल के लोगों के प्रति अपनी संवेदना जताई है…पूरी खबर पढ़ें

20:47 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: 'हनुमान अंश' का बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार जारी

Hanuman Ansh box office collection day 26: 2 करोड़ से कम बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर चमत्कार कर दिया है. 26वें दिन भी करोड़ों के कलेक्शन के साथ फिल्म की कुल कमाई बजट से 28 गुना ज्यादा हो चुकी है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

19:28 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: कौन हैं 'हनुमान अंश' का सुपरहिट भजन गाने वाले सुनील लोधी?

Hanuman Ansh Singer Suneel Lodhi: फिल्म ‘हनुमान अंश’ का लोकप्रिय भजन ‘मैंने तेरे ही भरोसे’ गाने वाले बुंदेलखंड के दृष्टिबाधित गायक सुनील लोधी आज सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुके हैं. गांव की चौपाल से शुरू हुआ उनका सफर अब पूरे देश में गूंज रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

19:09 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न से परेशान एक्ट्रेस मंदाना करीमी

एक्ट्रेस मंदाना करीमी एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर चौंका देने वाले खुलासे किए. मंदाना का दावा है कि वो पिछले करीब 6 साल से साइबर बुलिंग, ऑनलाइन उत्पीड़न और स्टॉकिंग का सामना कर रही हैं. एक्ट्रेस के मुताबिक, भारत छोड़कर दुबई जाने के बाद भी ये परेशानी खत्म नहीं हुई. हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो और कुछ ईमेल के स्क्रीनशॉट शेयर कर इस विषय पर खुलकर बात की.

19:06 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: 'सैयारा' के बाद अब OTT पर छाएंगी अनीत पड्डा

Hunkkaar OTT Release: ‘सैयारा’ फेम अनीत पड्डा की नई वेब सीरीज ‘हुंकार’ का धमाकेदार टीजर आउट हो गया है. गंभीर और संवेदनशील मुद्दे पर बनी यह सीरीज जल्द ही ओटीटी पर दस्तक देने वाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

18:01 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: फिल्म ‘पद्मावत’ के ‘जौहर’ वाले सीन को स्वरा भास्कर ने बताया ‘कायरतापूर्ण’

बॉलीवुड एक्ट्रेस इन दिनों बड़े पर्दे से दूर चल रही हैं. लंबे समय से एक्ट्रेस किसी फिल्म या सीरीज में नजर आईं. लेकिन अपने बयानों को लेकर स्वरा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फिल्म पद्मावत को लेकर ऐसा बयान दिया कि सोशल मीडिया पर हंगामा मचा गया. एक्ट्रेस ने फिल्म ‘पद्मावत’ के ‘जौहर’ वाले सीन को लेकर सवाल खड़े किए. बता दें स्वरा ने फिल्म की रिलीज के बाद भी संजय लीला भंसाली को ओपन लेटर लिखा था और फिल्म की कड़ी आलोचना की थी और अब एक बार फिर उन्होंने फिल्म के जौहर वाले सीन पर सवाल खड़े किए हैं…पूरी खबर पढ़ें

17:34 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: Mirzapur The Movie का नया गाना 'घूम घूम' रिलीज

Mirzapur The Movie Ghoom Ghoom Song Out: ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का नया एनर्जेटिक डांस सॉन्ग ‘घूम घूम’ रिलीज हो गया है. सोनल चौहान, रवि किशन और दिव्येंदु शर्मा पर फिल्माया गया यह गाना दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. पूरी खबर यहां पढ़ें…

15:50 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: रश्मिका मंदाना की फिल्म 'मैसा' की रिलीज डेट अनाउंस

Mysaa Release Date: रश्मिका मंदाना की अपकमिंग फिल्म ‘मैसा’ को लेकर फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है. लंबे समय से चर्चा में बनी इस एक्शन थ्रिलर फिल्म की रिलीज डेट का आखिरकार एलान कर दिया गया है. फिल्म में रश्मिका एक ऐसे अंदाज में नजर आने वाली हैं, जिसे उन्होंने पहले कभी पर्दे पर नहीं दिखाया है. मेकर्स के पोस्टर्स के बाद अब फिल्म की रिलीज डेट ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है. पढ़ें पूरी खबर…

15:48 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: 'रामायण' के मेकर्स पार्ट-2 के लिए 'हनुमान जी' को लेकर ऐसे करेंगे माहौल सेट!

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के पहले पार्ट को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. फिल्म को नितेश तिवारी ने बनाया है, जिसमें रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. फिल्म को दो हिस्सों में रिलीज किया जाएगा और अब इसके पहले पार्ट के क्लाइमैक्स को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आ रही है. पढ़ें पूरी खबर…

15:47 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: बादशाह से तलाक के बीच ईशा रिखी की नई शुरुआत, करने जा रही ये काम

बादशाह और ईशा रिखी की शादी और फिर तलाक की अनाउंसमेंट ने उन्हें सुर्खियां ला दिया है. दोनों ने अपनी शादी को हमेशा निजी रखा था, ऐसे में रिश्ते के खत्म होने की खबर ने फैंस को हैरान कर दिया. अब इस मुश्किल दौर के बाद ईशा रिखी अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. एक्ट्रेस अब फिल्मों के बाद छोटे पर्दे पर अपना नया अंदाज दिखाने वाली हैं. पढ़ें पूरी खबर…

15:46 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: ननिहाल में दिखा ऐश्वर्या की बेटी आराध्या का नया लुक, तस्वीरों पर फैंस हुए फिदा

ऐश्वर्या राय बच्चन जो अपनी पर्नल लाइफ को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करती हैं, उनकी हाल की सामने आई तस्वीरों ने फैंस का दिल गार्डन-गार्डन कर दिया है, जिसमें ऐश्वर्या की खूबसूरती और आराध्या के न्यू हेयरकट ने लोगों को खूब इंप्रेस किया, ये तस्वीरें ऐश्वर्या की मां के घर की हैं, जिसमें पूरा परिवार रक्षाबंधन का त्योहार साथ मनाते नजर आ रहा है, ये फोटोज इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर…

15:45 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: बादशाह की पहली पत्नी कौन? जानें अब कहां और किस हाल में हैं

मशहूर सिंगर और रैपर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सिंगर की दूसरी शादी टूटने की खबरें इन दिनों इंटरनेट पर चर्चा में है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है. सोमवार रात सिंगर और उनकी पत्नी ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर शादी के 5 महीने बाद डिवोर्स लेने की अनाउंसमेंट की है. बता दें, बादशाह ने पांच महीने पहले पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी. जिसकी जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फोटोज और वीडियोज से उनके फैंस को मिली थी. इस बीच फैंस अब बादशाह की पहली पत्नी के बारे में जानना चाहते हैं. आखिर वह कौन हैं. दोनों की मुलाकात कैसे हुई और उनका रिश्ता क्यों टूट गया? आइए जानते हैं.

15:43 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment News Live: एक्टर बनने के फैसले ने दिखाई तंगहाली, किया स्ट्रगल, आज है बड़ा स्टार

Ram Kapoor Birthday: टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ में साक्षी तंवर के साथ उनकी जोड़ी ने उन्हें घर-घर मेंपॉपुलर बना दिया था. उन्होंने अपने करियर में पति, पिता, अधिकारी और कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. हालांकि, इस मुकाम तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं रहा. एक्टिंग को करियर बनाने के फैसले की वजह से उन्हें अपने पिता की नाराजगी तक झेलनी पड़ी थी. पढ़ें पूरी खबर…

15:27 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment Live News: 'हैवान' के बाद फिर साथ आएंगे प्रियदर्शन और अक्षय कुमार

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर साथ काम करने की तैयारी में हैं. ‘भूत बंगला’ और ‘हैवान’ के बाद दोनों नई फिल्म में साथ काम करेंगे. फिल्म में सिर्फ थ्रिलर ही नहीं बल्कि कॉमेडी का भी तड़का लगेगा. यहां पढ़ें पूरी खबर…

13:16 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment Live News: सुनीता संग तलाक की अटकलों के बीच रियलिटी शो का हिस्सा बनेंगे गोविंदा

गोविंदा और सुनीता आहूजा बीते लंबे वक्त से खबरों में छाए हुए हैं. दोनों को लेकर चल रही तलाक की अफवाहों के बीच गोविंदा को लेकर खबर सामने आई है कि वो रियलिटी शो राइज एंड फॉल सीजन 2 में शामिल हो सकते हैं. यहां पढ़ें पूरी खबर..

12:23 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment Live News: ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों

Mirzapur The Movie Advance Booking: मिर्जापुर द मूवी का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म सिनेमाघरों में 4 सितंबर को रिलीज होगी और मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है, जिसमें फिल्म ने करोड़ों का कारोबार कर लिया है. यहां पढ़ें पूरी खबर…

11:09 (IST) 01 Sep 2026
Entertainment Live News: कौन है बादशाह की दूसरी पत्नी ईशा रिखी? जिनसे 5 महीने में हो रहा तलाक

बादशाह ने सोमवार देर रात अपनी दूसरी पत्नी ईशा रिखी से तलाक का ऐलान किया है. तलाक के इस ऐलान के बाद ईशा रिखी को लेकर चारों ओर चर्चा हो रही है कि वह कौन है और कपल की शादी 5 महीने में ही कैसे टूट गई. यहां पढ़ें पूरी खबर…

Entertainment News Live In Hindi: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान जल्द ही बड़े पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. वह मेघना गुलजार की मचअवेटेड फिल्म 'दायरा' में नजर आएंगी. इस फिल्म में करीना के साथ साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी अहम भूमिका में हैं. सोमवार को फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने कहानी को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा दी है. इसके साथ ही मुंबई में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी रखा गया, जहां करीना कपूर अपने अंदाज में नजर आईं. हालांकि, इवेंट का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

पैपराजी पर क्यों नाराज हुईं करीना?

'दायरा' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान करीना कपूर पैपराजी के लिए पोज दे रही थीं. इसी दौरान फोटोग्राफर्स उन्हें बार-बार अलग-अलग जगह खड़े होने और अलग-अलग एंगल से तस्वीरें क्लिक करवाने के लिए कहने लगे. कभी उन्हें दाएं जाने के लिए कहा गया तो कभी बाएं.

---विज्ञापन---

क्या है वायरल वीडियो?

लगातार पोज बदलने के दौरान करीना थोड़ी परेशान होती नजर आईं. आखिरकार उन्होंने पैपराजी से अपनी नाराजगी जाहिर कर दी. वायरल वीडियो में करीना को कहते हुए सुना जा सकता है कि 'कभी इधर, कभी उधर… मैंने हील्स पहना है.' उनके चेहरे पर थकान और हल्की नाराजगी साफ दिखाई दे रही थी.

जया बच्चन से हुई करीना की तुलना

करीना का यह अंदाज सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया. कुछ लोगों ने उनकी तुलना दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन से कर दी. जया बच्चन भी कई मौकों पर पैपराजी के कैमरों से परेशान होकर उन्हें फटकार लगाती दिखाई दी हैं.

---विज्ञापन---

यूजर्स ने किए तरह-तरह के कमेंट

करीना के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं. कुछ लोगों ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया और कहा कि पैपराजी को भी कलाकारों की सुविधा का ध्यान रखना चाहिए. वहीं, कुछ यूजर्स ने करीना के व्यवहार पर सवाल उठाए.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

यश की मच अवेटेड फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड कायम कर रही है. निर्देशक गीतू मोहनदास की फिल्म के हिंदी वर्जन ने पहले ही दिन 55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया था. इसके साथ ही यह साल 2026 की सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई और 6 दिनों में हिंदी मार्केट से 132.52 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज की. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने रिलीज के 6वें दिन 7.45 करोड़ का कारोबार किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 17.1 प्रतिशत रही और इसके कुल 13,400 शोज चले. वहीं 'आवारापन 2' ने 18वें दिन 50 लाख का कारोबार किया है. फिल्म ने भारत में कुल 148.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म ने दुनिया भर में 18 दिनों में 210.20 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---