Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बॉलीवुड में इमरान हाशमी के 5 सुपरहिट गाने, जो आज भी लोगों की जुबान पर

इमरान हाशमी आज अपना 46वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको उन गानो के बारे में बताते हैं जो आज भी सुपरहिट हैं।

---विज्ञापन---

इमरान हाशमी ने अपने गानों से ही बॉलीवुड में पहचान बनाई है। इंडस्ट्री में एक्टर को किलर लुक्स और रोमांटिक अंदाज के लिए जाना जाता है। आज एक्टर अपना 46वां जन्मदिन (Emraan Hashmi Birthday) मना रहे हैं। इस खास मौके पर हम आपको उनके टॉप 5 गानों के बारे में बताने जा रहे हैं। जो आज भी बॉलीवुड की शान बने हुए हैं। लोगों के दिलों में ये गाने आज भी राज कर रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड में ये सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन से गाने शामिल हैं?

यह भी पढ़ें: ‘सिकंदर’ की एडवांस बुकिंग USA के बाद भारत में होगी शुरू, जानें कब कर सकते हैं टिकट बुक?

---विज्ञापन---

Tu Hi Haqeeqat

साल 2009 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘तुम मिले’ का ये गाना काफी पॉपुलर है। इसमें इमरान के साथ सोहा अली खान नजर आ रही हैं। वहीं दोनों की शानदार केमिस्ट्री ने तहलका मचा दिया था। ये गाना इतना हिट हुआ था कि आज भी लोग इसके दीवाने हैं। इसे जावेद अली, इरशान अशरफ और शादाब ने गाया है।

---विज्ञापन---

Pee Loon

साल 2010 में आई ‘वन्स अपॉन इन मुंबई’ के इस गाने ने भी धूम मचा दी थी। इमरान का ये गाना काफी रोमांटिक साबित हुआ था। इसमें उनके साथ प्राची देसाई नजर आई थीं। वहीं मूवी में भी दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया गया था। इस गाने को मोहित चौहान, इरशाद कामिल और प्रीतम ने गाया।

---विज्ञापन---

Zara Sa

इमरान हाशमी की साल 2008 में आई ‘जन्नत’ मूवी का ये गाना भी सुपरहिट गानों की लिस्ट में शामिल है। इसमें उनके साथ सोनल चौहान नजर आ रही हैं। वहीं दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है। इस गाने को केके ने गाया है। वहीं सॉन्ग का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। ये गाना आज भी लोगों के बीच काफी मशहूर है।

---विज्ञापन---

Deewana Kar Raha Hai

साल 2012 में आई ‘राज 3’ का ये गाना भी काफी हिट है। इसे जावेद अली ने गाया। वहीं सॉन्ग में इमरान के साथ बिपाशा बसु और ईशा गुप्ता नजर आ रही हैं। इस गाने के साथ-साथ मूवी को भी काफी पसंद किया गया था। वहीं ये गाना आज भी लोगों में सुपरहिट है।

---विज्ञापन---

Hale Dil

‘मर्डर 2’ का ये गाना भी काफी पॉपुलर हुआ। वहीं ये मूवी साल 2011 में रिलीज हुई थी। इसमें इमरान हाशमी और जैकलिन फर्नांडीज नजर आ रही हैं। वहीं इस गाने में हर्षित सक्सेना ने अपनी आवाज दी है। सॉन्ग में म्यूजिक मोहित सूरी ने दिया है। ये गाना भी काफी सुपरहिट है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘हीरोइन की बेटी के साथ भी काम करेंगे…’ सलमान ने रश्मिका से उम्र की तुलना पर कसा तंज

First published on: Mar 24, 2025 07:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola