Sunday, 9 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

महाकालेश्वर पहुंचते ही जमकर रोईं ‘धुरंधर’ की ये सिंगर, VIDEO ने मचाया तहलका

Singer Video: 'धुरंधर' टाइटल ट्रैक गाकर जबरदस्त पॉपुलैरिटी पाने वाली जैस्मिन सैंडलस एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह उनका कोई सॉन्ग नहीं बल्कि एक ऐसा वीडियो है, जिसमें वो भोलेनाथ की भक्ति में रमीं दिखाई दीं.

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस इन दिनों अपने एक भावुक वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं. अपनी दमदार आवाज और हिट गानों के लिए मशहूर जैस्मिन का ये रूप फैंस के लिए बिल्कुल अलग है. हाल ही में वो महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग पहुंचीं, जहां उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन किए और भक्ति में पूरी तरह डूबी नजर आईं.

आरती के दौरान हुईं इमोशनल

मंदिर में चल रही आरती के दौरान जैस्मिन हाथ जोड़कर भगवान की पूजा करती दिखीं. इस दौरान वो इतनी भावुक हो गईं, कि उनकी आंखों से आंसू निकल पड़े. वीडियो में साफ देखा जा सकता है, कि भक्ति का माहौल उन्हें अंदर तक छू गया. लगातार रोने की वजह से उनकी आंखें सूजी हुई भी नजर आईं. उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

---विज्ञापन---

सादगी भरा लुक और सच्ची भक्ति ने जीता दिल

इस खास मौके पर जैस्मिन बेहद सिंपल लुक में नजर आईं. ना कोई ग्लैमर, ना कोई दिखावा, बस सच्ची श्रद्धा… वीडियो में वो महाकाल की आरती में इतनी लीन दिखीं, कि उनका शरीर हल्का सा कांपता हुआ नजर आया. फैंस उनके इस रूप को देखकर हैरान भी हैं, और उनकी तारीफ भी कर रहे हैं. कई यूजर्स ने इसे दिल से निकली सच्ची भक्ति बताया.

पहले भी आध्यात्मिक रंग में दिख चुकी हैं सिंगर

ये पहली बार नहीं है, जब जैस्मिन किसी धार्मिक स्थल पर नजर आई हों. इससे पहले भी वो वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची थीं. वहां उन्होंने राधे-राधे का जाप किया, और आध्यात्मिक माहौल में समय बिताया था.

स्पिरिचुअलिटी में गहरा विश्वास

जैस्मिन कई इंटरव्यू में बता चुकी हैं, कि उन्हें स्पिरिचुअलिटी पर गहरा भरोसा है. उनका मानना है, कि भगवान की भक्ति उन्हें अंदर से मजबूत बनाती है, और उन्हें जमीन से जोड़े रखती है. यही वजह है, कि ग्लैमर इंडस्ट्री में रहने के बावजूद वो आध्यात्मिक रास्ते से खुद को दूर नहीं करतीं.

---विज्ञापन---

फैंस का मिला जबरदस्त रिएक्शन

जैस्मिन सैंडलस का ये वीडियो सामने आने के बाद फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं. कोई उनकी सादगी की तारीफ कर रहा है, तो कोई उनकी भक्ति को दिल से जुड़ा हुआ बता रहा है. बहरहाल, इस वीडियो ने एक बार फिर साबित कर दिया है, कि स्टार्स भी आम लोगों की तरह भावनाओं और आस्था से जुड़े होते हैं.

First published on: Mar 17, 2026 11:42 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola