Thursday, 25 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘मंडे तक फिल्म फ्लॉप…’, बड़े-बड़े डायरेक्टर्स ने की थी ‘धुरंधर 2’ की बुराई! रणवीर सिंह की फिल्म को लेकर कुणाल कोहली का बड़ा खुलासा

Kunal Kohli On "Dhurandhar": डायरेक्टर कुणाल कोहली न हाल ही में 'धुरंधर' को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री ने धुरंधर को सपोर्ट नहीं किया.

---विज्ञापन---

Filmmaker Kunal Kohli says industry did not support Dhurandhar
Filmmaker Kunal Kohli says industry did not support Dhurandhar

Kunal Kohli On “Dhurandhar”: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच रही है. फिल्म को दुनियाभर में सराहा जा रहा है. इंडस्ट्री के कई सेलेब्रिटीज ने आदित्य धर की इस फिल्म की तारीफ की है. डायरेक्टर कुणाल कोहली ने भी अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए फिल्म की तारीफ की थी. वहीं अब उन्होंने खुलासा किया कि कैसे कई फिल्ममेकर्स को लगता था कि ये फिल्म बिल्कुल नहीं चलेगी.

‘धुरंधर’ को नहीं मिला इंडस्ट्री का सपोर्ट!

रणवीर सिंह की पर बात करते हुए कुणाल कोहली ने कहा, ‘भले ही इंडस्ट्री किसी फिल्म को सपोर्ट न करे, फिर भी वह फिल्म चलती है. ‘धुरंधर’ को किसी ने सपोर्ट नहीं किया. जिन बड़े-बड़े डायरेक्टर्स से मैंने बात की, उन्होंने कहा, ‘सोमवार को यह फिल्म बैठ जाएगी. लेकिन इसके उलट, सोमवार से यह और भी बेहतर चलने लगी.’

---विज्ञापन---

आगे कुणाल ने कहा, ‘बॉर्डर 2′ को भी किसी ने सपोर्ट नहीं किया. लोगों ने कहा कि दूसरे हफ्ते में यह थोड़ी धीमी पड़ गई, जबकि इसने 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. आप क्या कह रहे हैं! यह तो एक ब्लॉकबस्टर है. बात खत्म. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि इंडस्ट्री आपको सपोर्ट करती है या नहीं.’

कुणाल कोहली ने ‘धुरंधर 2’ की तारीफ

कुणाल कोहली ने ‘धुरंधर 2’ की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज को बधाई. एक ही दिन में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की. जाहिर है, ‘धुरंधर’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई है, जो कि बहुत शानदार बात है. उन्होंने आगे कहा, ‘इस फिल्म की जो सबसे अहम बातें मैं बताना चाहूंगा और जो इसने कर दिखाया है, वह यह है कि इसने हमें भारतीय बॉक्स ऑफिस की असली ताकत दिखाई है. ये वाकई जबरदस्त है. इसने हमें ये भी दिखाया है कि देसी विषय और कहानियां सबसे ज्यादा पसंद की जाती हैं. हमें पश्चिमी विषयों और विचारों से प्रभावित नहीं होना चाहिए; हमें देसी फिल्में बनानी चाहिए.’

---विज्ञापन---

कुणाल ने आगे कहा, ”हीरो को ‘मर्द’ होना चाहिए. हिंदी फिल्मों के हीरो को ‘मर्द’ होना चाहिए. न कि कोई खोया हुआ या कन्फ्यूज्ड लड़का. ‘सैयारा’ में भी ऐसा ही था और ‘धुरंधर’ में भी ऐसा ही है. जरा इसके आंकड़ों पर नजर डालिए. ये बिल्कुल असली कलेक्शन है. आदित्य धर, रणवीर सिंह और जियो स्टूडियोज का शुक्रिया, जिन्होंने हमें रास्ता दिखाया और हमारे सिनेमा की क्षमता से रूबरू कराया.’

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---
First published on: Apr 14, 2026 08:21 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola