Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: ‘हनुमान जन्मोत्सव’ पर ‘धुरंधर 2’ ने लगाई दहाड़, 15वें दिन भी कर डाला करोड़ों का कलेक्शन

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी और यह अभी भी बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई कर रही है. मूवी ने 15वें दिन भी करोड़ों का कारोबार किया है.

---विज्ञापन---

Dhurandhar 2
Dhurandhar 2

Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 15: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर द रिवेंज सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज हुई थी. रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है और हर दिन करोड़ों की कमाई कर रही है. फिल्म ने भारत में नेट कलेक्शन 937.332 करोड़ कर लिया है और 1000 करोड़ के कलेक्शन से बस यह थोड़ा ही दूर है. वहीं, मूवी ने अपने दूसरे गुरुवार यानी कि 15वें दिन कितनी कमाई की है, चलिए एक नजर डालते हैं.

धुरंधर द रिवेंज ने 15वें दिन किया इतना कलेक्शन

दरअसल, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 ने अपने 15वें दिन 21.30 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म की ऑक्यूपेंसी 18.1 प्रतिशत रही है. फिल्म की कमाई 15 दिनों में कुल भारत में 937.32 करोड़ हो गई है. वहीं भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1122.17 करोड़ पहुंच गया है. वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो मूवी ने 15 दिनों में दुनिया भर में 1492.17 करोड़ का बेहतरीन कलेक्शन कर लिया है.

---विज्ञापन---

धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर की थी शानदार शुरुआत

बता दें कि धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहद शानदार शुरुआत की थी. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 102 करोड़ का कलेक्शन किया था और वहीं पेड प्रीव्यू में इस मूवी ने 43 करोड़ की कमाई की थी. इस तरह से फिल्म ने अपने पहले दिन 145 करोड़ का कलेक्शन किया था. हालांकि अब 15 दिन बाद मूवी की कमाई में धीरे-धीरे गिरावट आने लगी है. जैसे कि फिल्म ने 14वें दिन 24.06 करोड़ कमाए थे, लेकिन 15वें दिन फिल्म ने 21.30 करोड़ का कलेक्शन किया.

धुरंधर ने कमाए थे इतने करोड़

धुरंधर 2 साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म धुरंधर की सीक्वल है. इसने दुनिया भर में 1300 करोड़ की कमाई की थी. साथ ही ओटीटी पर भी यह फिल्म खूब ट्रेंड हुई है.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आए थे. उन्होंने फिल्म में हमजा अली मजारी और जसकीरत सिंह रंगी का रोल किया था. वह फिल्म में एक भारतीय स्पाई के रोल में दिखे थे, जो पाकिस्तान के ल्यारी जाते हैं. मूवी में संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी, गौरव गेरा जैसे एक्टर्स नजर आए थे.

यह भी पढ़ें- तलाक के बाद मौज काट रहीं 34 साल की एक्ट्रेस! वायरल हो रही ट्रीप की तस्वीरें…

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2026 07:05 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola