Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Dacoit Trailer: ‘धुरंधर 2’ को टक्कर देने आ रहीं मृणाल ठाकुर, ट्रेलर में दिखा एक्शन अवतार

Dacoit Trailer Out: अदिवि शेष की पटकथा और मृणाल का नया अवतार बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर देने के लिए आ रहा है. दरअसल आज 'डकैत' का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसमें मृणाल एक्शन अवतार में दिखी हैं. आइए जानते हैं कब रिलीज होगी ये फिल्म...

---विज्ञापन---

Mrunal Thakur Dacoit Trailer Out: अदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ (Dacoit) का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज हो गया है. जहां एक तरफ ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है, वहीं ‘डकैत’ के ट्रेलर ने यह साफ कर दिया है कि अप्रैल के महीने में दर्शकों को एक्शन और इमोशन का एक नया डोज मिलने वाला है. मृणाल ठाकुर का अब तक का सबसे अलग और इंटेंस अवतार सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.

हरि और जूलिएट की अधूरी प्रेम कहानी

ट्रेलर की शुरुआत हरि (अदिवि शेष) और जूलिएट (मृणाल ठाकुर) की खूबसूरत केमिस्ट्री से होती है. दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं, शादी करना चाहते हैं और अपना एक छोटा सा परिवार बसाने का सपना देखते हैं. लेकिन कहानी में मोड़ तब आता है जब जूलिएट के साथ कुछ ऐसा घटित होता है जो उनकी पूरी दुनिया उजाड़ देता है.

---विज्ञापन---

बदले की आग और डकैती का मिशन

ट्रेलर में दिखाया गया है कि हरि को पुलिस हिरासत में लिया जाता है. जेल से छूटने के बाद उसे पता चलता है कि जूलिएट एक बेहद कठिन दौर से गुजर रही है और उसे पैसों की सख्त जरूरत है. इसके बाद ये दोनों प्रेमी मिलकर एक खतरनाक मिशन पर निकलते हैं और अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए ‘डकैत’ बनने का रास्ता चुनते हैं.

मृणाल ठाकुर का ‘रॉ’ और ‘बोल्ड’ अंदाज

अक्सर सॉफ्ट और रोमांटिक किरदारों में नजर आने वाली मृणाल ठाकुर इस फिल्म में एक्शन करती और बंदूक चलाती नजर आ रही हैं. उनका ‘डकैत’ लुक और चेहरे पर दिखने वाला दर्द दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है. अदिवि शेष के साथ उनकी जोड़ी और उनके बीच का तनाव फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) लग रही है.

---विज्ञापन---

दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी

फिल्म का निर्देशन खुद अदिवि शेष और शेनिल देव ने किया है. एक्टिंग के मामले में यह फिल्म काफी तगड़ी होने वाली है क्योंकि इसमें अनुराग कश्यप, प्रकाश राज और अतुल कुलकर्णी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं. ट्रेलर में अनुराग कश्यप की झलक ने फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.

नई रिलीज डेट: 10 अप्रैल को होगा धमाका

‘डकैत’ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसकी तारीख बदल दी है. अब यह फिल्म 10 अप्रैल 2026 को हिंदी और तेलुगु में एक साथ सिनेमाघरों में दस्तक देगी. क्योंकि ‘धुरंधर 2’ का क्रेज अभी भी बरकरार है, ऐसे में ‘डकैत’ के पास खुद को साबित करने के लिए एक हफ्ते का समय होगा, जिसके बाद ‘भूत बंगला’ भी कतार में है.

---विज्ञापन---

First published on: Apr 04, 2026 05:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola