Friday, 19 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 X Review: ‘कॉकटेल 2’ ने किया ऑडियंस को इंप्रेस? क्या शाहिद-रश्मिका-कृति की तिगड़ी दिखा पाई कमाल, पढ़ें रिएक्शन

Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शक अपने रिव्यू शेयर कर रहे हैं. शुरुआती रिएक्शन में कृति सेनन के अभिनय की सबसे ज्यादा तारीफ हो रही है, जबकि शाहिद कपूर के किरदार और रश्मिका मंदाना के हिंदी बोलने को लेकर कुछ यूजर्स ने आलोचना भी की है. कुल मिलाकर फिल्म को फिलहाल मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है.

---विज्ञापन---

Cocktail 2 X Review
Cocktail 2 X Review

Cocktail 2 X Review: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म का दर्शक लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. इतना ही नहीं, एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला. रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दर्शकों ने अपने रिएक्शन साझा करने शुरू कर दिए हैं.

‘कॉकटेल 2’, साल 2012 में रिलीज हुई सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल’ की सीक्वल है. पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी. ऐसे में अब हर किसी की नजर इस बात पर है कि क्या शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ भी दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतर पाई है.

---विज्ञापन---

क्या बोले X यूजर्स?

एक यूजर ने लिखा,”कृति सेनन ज़बरदस्त एंट्री करती हैं और सच में फिल्म में जान डाल देती हैं. शाहिद कपूर कुछ जगहों पर ओवरएक्टिंग करते नजर आते हैं. ऐसा लगता है कि डायरेक्टर ने उनसे यह अंदाज अपनाने को कहा है. वहीं, Goodbye, Chhaava और Thamma के बाद भी रश्मिका मंदाना का हिंदी उच्चारण कमजोर लगता है. इस बार जेंडर से जुड़ी गलती भी सुनने को मिली.”

एक अन्य यूजर ने इंटरवल रिव्यू देते हुए लिखा,”कॉकटेल 2′ पूरी तरह से कृति सेनन का शो है. उन्हें स्क्रीन पर देखना शानदार अनुभव है और वह फिल्म की सबसे बड़ी ताकत हैं. रश्मिका मंदाना की कास्टिंग पूरी तरह प्रभावी नहीं लगी. शाहिद कपूर के किरदार में वह चुलबुलापन नहीं दिखा जिसकी उम्मीद थी. हालांकि फिल्म का माहौल ताज़गी भरा है, म्यूज़िक शानदार है और लोकेशंस बेहद खूबसूरत हैं. मुझे लगता है कि यह फिल्म मेट्रो शहरों में अच्छा प्रदर्शन करेगी. अब दूसरे हाफ का इंतजार है.”

---विज्ञापन---

एक और यूजर ने लिखा,”पिछली बार जब तरण आदर्श ने शाहिद कपूर की किसी फिल्म के रिव्यू में ‘Penultimate’ शब्द का इस्तेमाल किया था, तब वह बदमाश कंपनी थी. अब उन्होंने ‘कॉकटेल 2’ के लिए भी यही शब्द इस्तेमाल किया है. मुझे लगता है कि यह फिल्म यादगार साबित होगी। मैं इसे आज रात देखने के लिए बेहद उत्साहित हूं.”

एक अन्य यूजर ने इंटरवल के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा,”कॉकटेल 2′ ट्रेलर में दिखाए गए कंटेंट से कहीं बेहतर है. यह सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि रिश्तों को परिपक्व नजरिए से दिखाने वाली फिल्म है. शानदार विजुअल्स के साथ इसके डायलॉग्स भी काफी प्रभावशाली हैं. शाहिद कपूर परिपक्व अभिनय करते नजर आए हैं, कृति सेनन के किरदार में कई परतें हैं, जबकि रश्मिका मंदाना ने अपने हाव-भाव से प्रभाव छोड़ा है। अब फिल्म के दूसरे हिस्से का इंतजार है.”

---विज्ञापन---

मिला-जुला रहा सोशल मीडिया रिएक्शन

फिल्म को सोशल मीडिया पर फिलहाल मिला-जुला रिएक्शन मिल रहा है. जहां कई दर्शकों ने कृति सेनन के अभिनय की जमकर तारीफ की है, वहीं कुछ यूजर्स ने शाहिद कपूर के किरदार और रश्मिका मंदाना के हिंदी उच्चारण पर सवाल उठाए हैं. हालांकि फिल्म के म्यूजिक, विजुअल्स और लोकेशंस को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है.

यह भी पढ़ें- इस दिग्गज एक्टर और उनकी पत्नी का हुआ निधन, घर में लगी आग से गई जान

---विज्ञापन---
First published on: Jun 19, 2026 11:36 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola