Wednesday, 1 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhool Chuk Maaf की कमाई में आया उछाल, जानें Mission Impossible 8 ने कितने छापे नोट?

Box Office Collection: 'भूल चूक माफ' और 'मिशन इंपॉसिबल 8' सिनेमाघरों में बनी हुई हैं। वहीं मूवीज की कमाई में पहले दिन के मुकाबले गिरावट देखने को मिल रही है। आइए आपको भी बताते हैं मूवीज ने कितनी कमाई की है?

---विज्ञापन---

Box Office Collection: राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ सिनेमाघरों में बनी हुई है। पहले दिन बेहतरीन कमाई करने के बाद मूवी की कमाई में गिरावट देखने को मिली, लेकिन पांचवें दिन मूवी की कमाई में उछाल देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल 8 भी कुछ खास कमाई नहीं कर पा रही है। ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई के बाद अब मूवी की कमाई में गिरावट आ रही है। आइए आपको भी बताते हैं दोनों मूवीज ने बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई की है?

यह भी पढ़ें: तलाक के 11 साल बाद Karan-Jennifer करेंगे साथ शो! क्या एक्स कपल ने भुलाए गिले-शिकवे?

---विज्ञापन---

भूल चूक माफ का कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार भूल चूक माफ ने पांचवें दिन 4.50 करोड़ की कमाई की। इसकी हिंदी ऑक्यूपेंसी 23.92% रही। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 8.63%, दोपहर के शो 24.79%, शाम के शो 26.05% और रात के शो 36.19% रहे। मूवी ने अभी तक  37 करोड़ की कमाई की है।

---विज्ञापन---

मिशन इंपॉसिबल 8 ने कितनी की कमाई?

वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज की मिशन इंपॉसिबल 8 ने 11वें दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। इसकी इंग्लिश ऑक्यूपेंसी 22.96% दर्ज की गई। वहीं सुबह के शो 9.39%, दोपहर के शो 21.32%, शाम के शो 27.96% और रात के शो 33.15% दर्ज किए गए। मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 77.10 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।

---विज्ञापन---

मूवीज की कास्ट की हो रही तारीफ

राजकुमार राव की मूवी की बात की जाए तो ये ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। इसमें राजकुमार राव के साथ वामिका गब्बी लीड रोल में नजर आ रही है। वहीं राजकुमार की कॉमिक टाइम की काफी तारीफ की जा रही है। वहीं दूसरी ओर टॉम क्रूज ने अपनी मूवी में खुद से ही स्टंट्स किए हैं जो फैंस को काफी पसंद भी आ रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी उनके इन सीन्स की काफी तारीफ हो रही है।

यह भी पढ़ें: 500 करोड़ की ‘स्पिरिट’ के लिए Tripti dimri ले रहीं इतने करोड़! दीपिका से ज्यादा या कम?

---विज्ञापन---
First published on: May 28, 2025 06:25 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola