Tuesday, 30 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Malaika Arora के रेस्टोरेंट में शूरा के बिना दिखे Arbaaz Khan, खान परिवार ने दिया साथ

Malaika Arora Arbaaz khan: मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान ने मिलकर एक रेस्टोरेंट खोला है, जहां आज पूरा खान परिवार पहुंचा। पहली बार अरबाज खान भी एक्स वाइफ मलाइका के रेस्टोरेंट में पहुंचे, जहां से उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

---विज्ञापन---

malaika arora arbaaz khan
malaika arora arbaaz khan file photo

Malaika Arora Arbaaz khan: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा का अर्जुन कपूर से ब्रेकअप हो गया है, उसके बाद से ही उनकी खान परिवार से नजदीकियां बढ़ती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस के पिता के निधन के समय भी पूरी खान फैमिली उनके साथ खड़ी नजर आई थी और अब मलाइका के नए रेस्टोरेंट में भी खान परिवार लंच के लिए पहुंचा था, जहां से उनके वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

शूरा के बिना आए अरबाज खान (Malaika Arora Arbaaz khan)

मलाइका अरोड़ा और उनके बेटे अरहान खान ने मुबंई में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है, जहां आज पहली बार अरबाज खान पहुंचे। जी हां, मलाइका ने अपने रेस्टोरेंट की ओपनिंग पार्टी भी रखी थी, जिसमें खान फैमिली के कुछ मेंबर्स पहुंचे थे। लेकिन तब अरबाज खान नजर नहीं आए थे, लेकिन अब अरबाज खान अपनी वाइफ शूरा के बिना मलाइका और अरहान के रेस्टोरेंट में पहुंचे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 की फिनाले डेट में बदलाव, A6 में होंगे सलमान खान, ये हैं मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

अरहान ने थामा दोनों दादी का हाथ 

सोशल मीडिया पर अरहान खान का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वो अपनी दोनों दादियों के अपने रेस्टोरेंट के अंदर ले जाते नजर रहे हैं। एक वीडियो में अरहान ने अपनी दादी हेलेन का हाथ थामा हुआ है और उन्हें मुस्कुराते हुए अपने साथ ले जा रहे हैं। इसके अलावा दूसरी वीडियो में वो दादी सलमा को सीढ़ियां चढ़ने में हेल्प करते दिखाई दे रहे हैं।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

सिक्योरिटी के साथ आए सलीम खान

सलमा-हेलेन के अलावा सलमान खान के पिता सलीम खान भी फुल सिक्योरिटी के साथ इस फैमिली लंच के लिए पहुंचे। जहां सोहेल का बड़ा बेटा निर्वाण और अलवीरा के बेटा भी अपने घर के सभी बड़ों के साथ नजर आया। हालांकि इस दौरान सलमान खान, शूरा खान, सोहेल और अलवीरा और अर्पिता नजर नहीं आईं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Shrutika Arjun बनीं नई टाइमगॉट, वोटिंग ट्रेंड में बड़ा फेरबदल, दुश्मन होगा बेघर?

First published on: Dec 18, 2024 07:34 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola