Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

ब्रह्मास्त्र से अमिताभ बच्चन का लुक आउट, पोस्टर देख फैंस में मची हलचल

Brahmastra: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। वहीं इस फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे है। वहीं अब इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया […]

---विज्ञापन---

Brahmastra: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म का फैंस को काफी दिनों से इंतजार है। वहीं इस फिल्म को लेकर लगातार नए-नए अपडेट सामने आ रहे है। वहीं अब इस फिल्म से अमिताभ बच्चन का लुक सामने आया है जिसे देखकर सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।

दरअसल, लुक में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan Look Out) इसमें सफेद बालों और दाढ़ी में दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर दो जगह चोट के निशान हैं। अमिताभ बच्चन के हाथ में तलवार है जिसे उन्होंने पकड़ा हुआ है। इस लुक को अयान मुखर्जी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्टर शेयर करते हुए उन्होंने ‘GURU’ लिखा। लुक को देखकर फैंस जमकर कमेंट कर रहे है और कयास लगा रहे है कि इसमें वो एक दमदार रोल अदा करते हुए नजर आएंगे।

---विज्ञापन---

 

और पढ़िएPhotos: अनुष्का-विराट कर रहे मालदीव में हॉलिडे एंजॉय, बेटी वामिका की भी दिखी झलक

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

और पढ़िए –  Virat-Anushka: पति विराट कोहली संग वेकेशन पर गईं अनुष्का शर्मा, फैंस बोले- कहां है वामिका

 

---विज्ञापन---

इतना ही नहीं फैंस को अमिताभ बच्चन का ये लुक काफी पसंद आ रहा है जिसे देखकर फैंस उनको ‘सारे अस्त्रों का देवता’ कह रहे हैं।’  कुछ दिन पहले इस फिल्म का  टीजर आया था जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), आलिया भट्ट (Alia Bhatt), अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), नागार्जुन (Nagarjuna) और मौनी रॉय (Mouni Roy) का फिल्म से नया लुक जारी किया गया है। अयान मुखर्जी ने बताया था कि इस फिल्म का टीजर टीजर 15 जून 2022 को जारी होगा।’

इसी के साथ आलिया भट्ट ने ‘ब्रह्मास्त्र’ के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘सिर्फ 100 दिनों में ब्रह्मास्त्रः पार्ट वन आप सभी का होगा। ट्रेलर 15 जून को आएगा’। वहीं अब फैंस इस फिल्म में आलिया और रणबीर को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। आपको बता दें इस फिल्म में आलिया-रणबीर पहली बार स्क्रीन स्पेस शेयर करते हुए नजर आएंगे। वहीं अब देखना है कि ये फिल्म पर्दे पर कितना तहलका मचाती है।

---विज्ञापन---

 

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

 

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---
First published on: Jun 09, 2022 01:55 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola