Sunday, 5 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Cocktail 2 Box Office Collection Day 16: ठंडी पड़ी ‘कॉकटेल 2’ की कमाई, जानें 16वें दिन का कलेक्शन

Cocktail 2 Box Office Collection Day 16: शाहिद कपूर की फिल्म 'कॉकटेल 2' की कमाई लगातार गिरती जा रही है. जानें 16वें दिन का कलेक्शन.

---विज्ञापन---

Cocktail 2 Box Office Collection Day 16
Cocktail 2 Box Office Collection Day 16

Cocktail 2 Box Office Collection Day 16: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर रोमांटिक-ड्रामा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 16 दिन पूरे कर लिए हैं. शुरुआती दिनों में ठीक-ठाक कमाई की. हालांकि बाद में इसकी कमाई लगातार गिरती गई. आइए जानते हैं कि 16वें दिन फिल्म ने कितनी कमाई की.

19 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने पहले हफ्ते शानदार कलेक्शन किया. इसके बाद दूसरे हफ्ते से इसकी कमाई में लगातार गिरावट दर्ज की गई. जहां पहले हफ्ते कॉकटेल 2 ने 70.50 करोड़ का कलेक्शन किया, वहीं दूसरे हफ्ते में ये फिल्म केवल 18.90 करोड़ का कारोबार कर पाई है. 15वें दिन फिल्म 75 लाख का बिजनेस किया.

---विज्ञापन---

16वें दिन की कमाई

अब बात करें 16वें दिन यानी शनिवार की कमाई की तो, Sacnilk के मुताबिक 16वें दिन, ‘कॉकटेल 2’ ने ₹1.15 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही, भारत में फिल्म की कुल ग्रॉस कमाई ₹108.85 करोड़ और कुल नेट कमाई ₹91.30 करोड़ हो गई है. विदेशों में फिल्म ने कुल ₹29.60 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है, जिससे इसकी दुनिया भर में कुल ग्रॉस कमाई ₹138.45 करोड़ हो गई है.

फिल्म के बारे में

बात करें फिल्म की तो, ‘कॉकटेल 2’ साल 2012 में आई रोमांटिक-ड्रामा फिल्म कॉकटेल की सीक्वल है. इसकी कहानी कुणाल (शाहिद कपूर), दिया (रश्मिका मंदाना) और एली (कृति सेनन) के इर्द-गिर्द घूमती है. कुणाल और दिया रिलेशनशिप में होते हैं, लेकिन कुछ समय बाद वो अपने रिश्ते में पहले वाला रोमांच नहीं पाते हैं. ऐसे में उनकी लाइफ में एली की एंट्री होती है. एली को कुणाल से सच्चा प्यार हो जाता है. इसके बाद कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिलता है.

---विज्ञापन---

इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

कॉकटेल 2 को इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्मों का सामना करना पड़ रहा है. बीते 26 जून 2026 को मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ और हाल ही में 3 जुलाई को रिलीज हुई आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ से इसे अच्छी-खासी टक्कर मिल रही है. ऐसे में ‘कॉकटेल 2’ को अपनी कमाई के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

First published on: Jul 04, 2026 10:37 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola