Fan Fire Reply to Angry Jaya Bachchan: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और दिग्गज सांसद जया बच्चन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार भी एक्ट्रेस अपने तल्ख और गुस्सैल रवैये की वजह से चर्चा में आ गई हैं. दरअसल, जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया है, जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इसी वीडियो की वजह से जया बच्चन इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस गुस्से में एक फैन को घूरती नजर आ रही हैं. लेकिन इस दौरान फैन ने उन्हें जो जवाब दिया, उसकी वजह से यह वीडियो इंटरनेट पर बार-बार शेयर किया जा रहा है. चलिए, आपको बताते हैं कि पूरा मामला क्या है?
‘मैडम, घूर काहे रही हो…’
वायरल वीडियो में जया बच्चन अपनी बेटी श्वेता बच्चन नंदा के साथ एक इवेंट के वेन्यू पर जाती दिखाई दे रही हैं. इस दौरान एक फैन ने उनकी फोटो खींच ली, जिस पर जया बच्चन नाराज हो गईं. इसके बाद जया रुककर गुस्से से उस फैन को घूरने लगीं. उनके इस रवैये पर फैन ने भी जवाब देने में देर नहीं की. उसने कहा, ‘नहीं, मैडम, घूर काहे रही हो? हमने तो यही सोचकर आपकी फोटो निकाल ली थी कि आप अमिताभ बच्चन की वाइफ हैं.’
This is hilarious..🤣 Jaya Bacchan stared at journalist with anger. But journalist said, "Madam, ghur kaahe rhi ho, aap Amitabh Bachchan ki wife ho isiliye photo liya.. Ye aankhe Amitabh Bachchan ko dikhaana Hume nhi."😆 https://t.co/Qry0cBRCXb
— Sagar STORM🔳 (@AlexAllone1) October 8, 2026
‘ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना नहीं…’
इसी बीच, उनकी बेटी श्वेता बच्चन नंदा वहां आती हैं और अपनी मां को वहां से ले जाने लगती हैं. इस पर फैन फिर कहता है, ‘ले जाओ मैम, इन्हें ले जाओ. और हां… ये आंखें अमिताभ बच्चन को दिखाना नहीं हमें.’ इसके बाद श्वेता अपनी मां जया बच्चन को लेकर चुपचाप इवेंट के वेन्यू के अंदर चली जाती हैं. वीडियो देख कर ऐसा लग रहा है कि ये व्यक्ति अभिताब बच्चन का फैन हैं. अब यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है.
जया बच्चन और पैपराजी
बता दें कि जया बच्चन और पैपराजी के बीच नोकझोंक की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. इससे पहले भी जया बच्चन को उनकी तस्वीरें खींचने और वीडियो बनाने पर पैपराजी को फटकार लगाते हुए देखा गया है.