बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी खूबसूरती और शानदार अंदाज से एक बार फिर फैंस का दिल जीतती नजर आईं. मौका था दुर्गा पूजा का, जहां एक्ट्रेस डार्क पिंक कलर की साड़ी पहनकर पहुंचीं. पारंपरिक अंदाज में सजीं आलिया ने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और पंडाल में मौजूद लोगों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने फैंस के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं. उनकी सादगी और खूबसूरत लुक ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.
पिंक कलर की साड़ी में आलिया का खूबसूरत अंदाज
आलिया भट्ट अष्टमी के मौके पर मुंबई के मशहूर ‘नॉर्थ बॉम्बे सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति’ के पंडाल पहुंचीं. यहां उनका अंदाज देखने लायक था. एक्ट्रेस ने डार्क पिंक कलर की साड़ी के साथ ब्लू कलर का ब्लाउज पहना था. उन्होंने अपने बालों का जूड़ा बनाया और उसमें फूल लगाकर अपने लुक को पारंपरिक टच दिया.
आलिया ने पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. इस दौरान वह काफी खुश नजर आईं. वहां मौजूद फैंस भी अपनी पसंदीदा एक्ट्रेस को देखकर उत्साहित हो गए. आलिया ने भी किसी को निराश नहीं किया और मुस्कुराते हुए लोगों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं. फिल्ममेकर अयान मुखर्जी भी इस दौरान उनके साथ नजर आए.
रणबीर कपूर भी पहुंचे थे दुर्गा पूजा पंडाल
आलिया से पहले उनके पति और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर भी इसी दुर्गा पूजा पंडाल में पहुंचे थे. रणबीर लाल और गोल्डन कलर के कुर्ते और सफेद पजामे में नजर आए थे. उन्होंने मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया और वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया.
हालांकि, रणबीर की मौजूदगी के दौरान एक ऐसा पल भी आया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया. दरअसल, रणबीर ने सिंगर हर्षदीप कौर के साथ ‘कबीरा’ गाना शुरू कर दिया था. उनका यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आया. इस दौरान रणबीर माइक लेकर गाने में शामिल हुए और वहां मौजूद लोगों को भी गुनगुनाने पर मजबूर कर दिया.
इन फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट
वर्कफ्रंट की बात करें, तो आलिया भट्ट जल्द ही संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘लव एंड वॉर’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं. फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है और इसकी रिलीज 2027 बताई जा रही है. इसके अलावा आलिया ‘तुम्बाड 2’ का भी हिस्सा हैं. इस फिल्म में वह सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ नजर आएंगी.