Monday, 10 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘लाडले’ Vivian पर क्यों भड़के Salman Khan? ईशा और अविनाश को किया सपोर्ट

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: वीकेंड का वार में सलमान खान का एक बार फिर दबंग अंदाज दिखने वाला है। सलमान ने लाडले विवियन डीसेना की जमकर क्लास लगाई। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

Bigg Boss 18 Weekend Ka Vaar: बिग बॉस 18 फिनाले के बेहद करीब आ गया है। वहीं घरवालों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। हाल ही में घर में टिकट टू फिनाले टास्क में काफी घमासान देखने को मिला। सभी घरवालों ने इसमें जी-तोड़ मेहनत की। आखिर में चुम और विवियन के बीच मुकाबला दिखा। विवियन ने इस टास्क को जीतने के बाद भी टिकट टू फिनाले लेने से मना कर दिया। वहीं इस वजह से टास्क ही रद्द कर दिया गया। अब मेकर्स ने नया प्रोमो जारी किया है। इसमें वीकेंड का वार में सलमान खान विवियन को फटकार लगाते नजर आ रहे हैं। साथ ही सलमान ने ईशा सिंह और अविनाश मिश्रा को सपोर्ट किया। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Diljit Dosanjh के बाद इंडिया टूर पर अब ये 5 सिंगर्स, जानें किसका-कहां होगा कॉन्सर्ट?

---विज्ञापन---

ईशा और अविनाश की ली साइड

वीकेंड का वार में सलमान खान दबंग फॉर्म में दिखे। सलमान खान ने टिकट टू फिनाले टास्क की बात करते हुए विवियन डीसेना को खूब फटकार लगाई। सलमान ने टास्क में विवियन के बिहेवियर की आलोचना की। साथ ही सलमान ने ईशा और अविनाश की साइड लेते हुए विवियन को कहा कि आप सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं और दूसरों के बारे में बिल्कुल भी नहीं सोचते।

---विज्ञापन---

विवियन को बताया सेल्फिश

सलमान ने विवियन को आगे कहा, ‘टास्क के बाद आपके लिए सिर्फ चुम दरांग को मनाना महत्वपूर्ण था और जो लोग टास्क में आपको सपोर्ट कर रहे थे आपने उन्हें पूरी तरह से इग्नोर कर दिया। ये आपकी समस्या है कि आप सिर्फ अपने बारे में ही सोचते हो और दूसरों को इग्नोर कर देते हो। ईशा और अविनाश आपके साथ टास्क में हर समय खड़े रहे, लेकिन बाद में आपने उन्हें ही नजरअंदाज कर दिया और उनकी एक बात तक नहीं मानी।’

करण को भी लगाई फटकार

वहीं सलमान खान ने टिकट टू फिनाले के टास्क के दौरान चुम दरांग के बिहेवियर को लेकर भी उन्हें डांट लगाई। साथ ही करणवीर को भी अपने लिए ना खेलने के लिए खूब सुनाया। इस पर करण ने कहा कि मुझे पूरा यकीन था कि मैं फिनाले में जाने वाला हूं इसलिए मैंने चुम को टास्क में सपोर्ट किया। इस पर सलमान ने तंज कसते हुए करण को कहा कि आप तो हम से बहुत बड़े हो करण आपको सब पता है। आपको शो में होना ही नहीं चाहिए।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Kundali Bhagya की ‘शर्लिन’ के घर गूंजी किलकारी, बेबी गर्ल को दिया जन्म

First published on: Jan 11, 2025 03:18 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola