Saturday, 4 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Rajat Dalal का एविक्शन क्यों नहीं? हिंसा को कब तक सहेंगे Bigg Boss? यूजर्स का सवाल

Bigg Boss 18: बिग बॉस के घर में रजत दलाल कई बार हिंसा करते दिखाई दिए हैं। हाल ही में दिग्विजय को भी जोरदार धक्का मारा था। अब यूजर्स भी बिग बॉस पर सवाल खड़े कर रहे हैं?

---विज्ञापन---

Bigg Boss 18: टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस में इन दिनों घमासान देखने को मिल रहा है। घर में लड़ाई से लेकर ड्रामा भरपूर देखने को मिल रहा है। हाल ही में घर में टाइम गॉड का टास्क देखने को मिला। टास्क जीतकर रजत दलाल एक बार फिर टाइम गॉड बन गए हैं। वहीं बीते एपिसोड में रजत और दिग्विजय राठी के बीच जमकर लड़ाई देखने को मिली। मामला इतना गर्मा गया कि बात धक्का-मुक्की तक आ गई। रजत एक बार फिर हिंसक मोड में दिखे। वहीं अब यूजर्स भी पूछ रहे हैं कि रजत को बिग बॉस कब तक बख्शेंगे। आइए आपको भी बताते हैं रजत ने कब-कब घर में हिंसा की?

विवियन के साथ हुआ था इंटेंस झगड़ा

विवियन और रजत के बीच शो में हमेशा से ही 36 का आंकड़ा रहा है। कई बार विवियन और रजत एक दूसरे से भिड़ चुके हैं। वहीं रजत विवियन को गालियां देते भी नजर आए हैं। वहीं शो के शुरुआती दिनों में जब विवियन ने टाइम गॉड बन रजत को जेल की सजा सुनाई थी। तब रजत का पारा एकदम हाई हो गया था और वह घर में हिंसा करते दिखाई दिए थे। साथ ही विवियन से उनका काफी इंटेंस झगड़ा हुआ था।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: KBC 16: बिग बी के घर का ‘बादशाह’ कौन? कंटेस्टेंट अनुराग ने अमिताभ बच्चन से पूछे रोचक सवाल

अविनाश के साथ हो गए थे हिंसक

वहीं दूसरी ओर रजत की लड़ाई अविनाश से भी कई बार हो चुकी है। अविनाश और रजत के बीच तो बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। रजत ने अविनाश को बहुत बार धक्का भी दिया है। साथ ही दीवार पर भी पटका है। इसके बाद भी बिग बॉस ने कुछ एक्शन नहीं लिया था। आए दिन रजत का व्यवहार घर में हिंसक होता दिखता है।

---विज्ञापन---

शहजादा धामी के साथ लड़ाई

रजत एक्स कंटेस्टेंट शहजादा धामी से भी हिंसा कर चुके हैं। दोनों की लड़ाई इतनी जबरदस्त हो गई थी कि रजत ने शहजादा को धक्का मारा था। हालांकि शहजादा धामी भी इस पर आग बबूला हो गए थे। साथ ही उन्होंने घर से बाहर मिलने की धमकी दे डाली थी।

---विज्ञापन---

दिग्विजय को मारा धक्का

बीते एपिसोड में रजत और दिग्विजय के बीच घमासान मचा। इस दौरान दिग्विजय ने रजत को हल्का सा धक्का देकर पीछे हटने को कहा। इस पर रजत का पारा तेज हो गया और उसने अविनाश को एक जोरदार धक्का मार दिया। इसे देख घरवाले भी काफी शॉक्ड थे। वहीं अब यूजर्स भी उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स बिग बॉस से सवाल पूछ रहे हैं कि जब हिंसा करना मना है तो रजत को क्यों बाहर नहीं निकाला जा रहा?

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: अविनाश हुए एक्सपोज, अनुराग कश्यप के सामने शिल्पा-विवियन का छलका दर्द

---विज्ञापन---
First published on: Dec 04, 2024 08:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola