Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 18: Karanveer का दोगला चेहरा, एक मां को दिखाई आंखें; एक से मांगी माफी

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा का दोगला चेहरा देखने को मिला। फैमिली वीक में करण ने एक कंटेस्टेंट की मां का अपमान किया तो वहीं दूसरे कंटेस्टेंट की मां से माफी मांगी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

Bigg Boss 18 Karanveer Mehra: बिग बॉस 18 में सभी कंटेस्टेंट फिनाले की रेस में दौड़ पड़े हैं। जहां कुछ कंटेस्टेंट्स खुलकर सामने आ रहे हैं तो वहीं कुछ सदस्य अभी भी वीक नजर आ रहे हैं। बीते दिनों घर में फैमिली वीक हुआ। कंटेस्टेंट्स के परिवार के लोगों ने सदस्यों का हौसला बढ़ाया। वहीं इस बीच करणवीर मेहरा का दोगला चेहरा साफ दिखाई दिया। जहां एक तरफ करण कशिश की मां को आंख दिखाते नजर आए तो वहीं दूसरी ओर रजत की मां से हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखाई दिए। फैंस को भी उनका ये अंदाज काफी खल रहा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: Vivian के मुद्दे पर Shilpa पर क्यों भड़कीं Chahat Pandey? खूब सुनाई खरी-खरी

---विज्ञापन---

कशिश की मां का किया अपमान

करणवीर घर के हर मुद्दों में शामिल रहे हैं। फैमिली वीक में करणवीर मेहरा का अलग अंदाज दिखा। जब कशिश की मां घर में आईं तो करण ने अविनाश और कशिश वाला मुद्दा जानबूझकर उछाला। वहीं करण उस मुद्दे में अविनाश के वकील बनते दिखाई दिए। साथ ही कशिश की मां का अपमान भी करते दिखाई दिए। हालांकि अविनाश और कशिश इस मुद्दे को उछालने के लिए मना भी करते नजर आए।

---विज्ञापन---

रजत की मां के सामने जोड़े हाथ

वहीं दूसरी ओर करण रजत की मां से माफी मांगते दिखाई दिए। घर में रजत और करण के बीच कई बार घमासान हो चुका है। हाल ही में डॉक्टर-पेशेंट टास्क में करण ने रजत की दाढ़ी काट दी थी, जिसके बाद उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। वहीं जब रजत की मां ने फैमिली वीक में घर में एंट्री की तो करण उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगते नजर आए।

---विज्ञापन---

बहन ने दी नसीहत

फैमिली वीक में करणवीर मेहरा की बहन आई थीं। उन्होंने भी करण की गलतियों को गिनवाया था। डॉक्टर-पेशेंट टास्क में रजत की दाढ़ी काटने पर भी करण की बहन ने उनसे सवाल किए थे। उन्होंने कहा कि वो टास्क अविनाश का था तुमने फालतू में आगे बढ़कर वो कदम उठाया और बुरे बन गए। साथ ही कहा कि तुम्हें अपने ओवर कॉन्फिडेंस पर ध्यान देने की जरूरत है। अब बहन के समझाने का कितना असर पड़ता है वो तो आने वाले समय में ही पता चल पाएगा।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18: ईशा सिंह से नाम जुड़ने पर शालीन ने तोड़ी चुप्पी, वीडियो बनाकर एक्टर ने कह दी बड़ी बात

---विज्ञापन---
First published on: Jan 04, 2025 02:23 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola