Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

दूसरी शादी से पहले Shalin Bhanot का हुआ ब्रेकअप, 42 की उम्र में मिला धोखा, दर्द में एक्टर !

टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता शालीन भनोट इन दिनों अपने एक बड़े खुलासे को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। 42 साल के शालीन ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसी बात कह दी है, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। दरअसल, पहली बार अभिनेता ने अपनी दूसरी मोहब्बत और हालिया ब्रेकअप पर खुलकर बात की है।यह बात किसी से छिपी नहीं है कि शालीन भनोट ने साल 2009 में टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर से शादी की थी। दोनों टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल्स में से एक माने जाते थे। हालांकि, शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी और साल 2015 में दोनों ने तलाक लेकर अपनी राहें अलग कर लीं। तलाक के बाद अक्सर शालीन का नाम कई हसीनाओं के साथ जोड़ा गया। सोशल मीडिया और गॉसिप गलियारों में उनके दूसरी बार प्यार में पड़ने की खबरें भी खूब उड़ती रहीं। हालांकि, हर बार शालीन खुद को सिंगल बताते रहे और डेटिंग की खबरों को खारिज करते रहे।

Edited By : Indu Jaivariya | Updated: Jun 8, 2026 19:20
Share :
shalin bhanot

लेकिन अब पहली बार अभिनेता ने स्वीकार किया है कि तलाक के बाद उनकी जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री हुई थी। इतना ही नहीं, वह उस शख्स को डेट भी कर रहे थे। हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया।शालीन ने यह चौंकाने वाला खुलासा अभिनेता पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में किया। बातचीत के दौरान उन्होंने प्यार, रिश्तों और ब्रेकअप को लेकर खुलकर अपनी बात रखी। शालीन ने बताया कि वह एक रिश्ते में थे, लेकिन हाल ही में उनका ब्रेकअप हो गया है। हालांकि, अभिनेता ने अपनी एक्स-गर्लफ्रेंड की पहचान का खुलासा नहीं किया। ऐसे में अब फैंस के बीच यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि आखिर वह रहस्यमयी हसीना कौन थी, जिसने तलाक के बाद शालीन भनोट के दिल में खास जगह बनाई थी।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 07:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola