Monday, 8 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Peddi Box Office Collection Day 5: मंडे टेस्ट में कैसा रहा राम चरण की ‘पेद्दी’ का प्रदर्शन? फिल्म ने की चौंका देने वाली कमाई

Peddi Box Office Collection Day 5: राम चरण और जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. जानें फिल्म ने सोमवार को कितनी कमाई की.

---विज्ञापन---

Peddi Box Office Collection Day 5
Peddi Box Office Collection Day 5

Peddi Box Office Collection Day 5: राम चरण और जान्हवी कपूर की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘पेद्दी’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया. आरआरआर के चार साल बाद राम चरण ने अपनी जबरदस्त वापसी की है. रिलीज के चार दिनों में ‘पेद्दी’ ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. स्पोर्ट्स एक्शन और ड्रामा से भरपूर ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आ रही है.

मंडे टेस्ट में फेल या पास?

4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई राम चरण की ‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ की धुआंधार कमाई से शुरुआत की थी. इससे पहले फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यूज से 18.50 करोड़ की कमाई तय की थी. रिलीज के पहले वीकेंड फिल्म ने जबरदस्त कमाई की. ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार के दिन फिल्म ने कितनी कमाई की. मंडे टेस्ट में फिल्म पास हुई या फेल?

---विज्ञापन---

5वें दिन की कमाई

Sacnilk के मुताबिक राम चरण और जान्हवी कपुर की फिल्म पेद्दी ने पांचवें दिन यानी अपने पहले सोमवार को बॉक्स ऑफिस पर अबतक 7.45 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इससे पहले रविवार को फिल्म ने 31.90 करोड़ रुपये की कमाई की थी. ऐसे में इसकी कमाई में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है. 5 दिनों की कमाई के साथ अब फिल्म का टोटल ग्रॉस कलेक्शन 195.81 करोड़ और नेट कलेक्शन 164.60 करोड़ हो गया है.

बीतें 5 दिनों की कमाई

  • पेड प्रीव्यूज- 18.50 करोड़
  • पहला दिन- 51 करोड़
  • दूसरा दिन- 26.90 करोड़
  • तीसरा दिन- 28.85 करोड़
  • चौथा दिन- 31.90 करोड़
  • पांचवां दिन- 7.45 करोड़

---विज्ञापन---
First published on: Jun 08, 2026 09:15 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola