Thursday, 18 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

सलमान खान की हीरोइन की ये क्या हुई हालात, चेहरे पर चुभोई सुइयां, चौंके फैंस

सलमान खान की फिल्म वीर से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाले जरीन खान का लेटेस्ट वीडियो देख फैंस चौंक गए हैं। इस वीडियो में जरीन ने अपने चेहरे पर कुछ सुइयां चुभोई हैं, जिन्हें देखकर हर कोई चौंक गया है।

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 21, 2025 20:22
Share :
zareen khan

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म वीर से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस जरीन खान अचानक से सुर्खियों में आ गई हैं। जरीन खान इस बार अपनी किसी फिल्म या लव लाइफ को लेकर नहीं बल्कि अपने एक वीडियो की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। जरीन खान ने हाल ही में  इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उनके चेहरे पर  सुइयां (मेडिकल नीडल्स) लगी हुई नजर आ रही हैं। ये देखकर फैंस हैरान रह गए और सवाल उठाने लगे कि आखिर उनके साथ क्या हो गया?

दरअसल, जरीन खान स्किन ट्रीटमेंट के लिए गई थीं और वीडियो में वो कॉस्मेटिक थेरेपी के दौरान नजर आ रही हैं। इस ट्रीटमेंट को माइक्रोनीडलिंग कहा जाता है, जो चेहरे की स्किन को जवान और फ्रेश बनाए रखने के लिए किया जाता है। जरीन खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं और उनके कमबैक का फैंस को बेसब्री से इंतजार भी है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: OTT आते गर्दा उड़ा रही 2025 की ये फ्लॉप फिल्म, Jio Hotstar पर नंबर 1 कर रही ट्रेंड

First published on: Apr 21, 2025 08:22 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola