Sunday, 28 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

बेटी टीना की एक ख्वाहिश ने मिटाईं दूरियां! रियलिटी शो में साथ पहुंचे गोविंदा-सुनीता

बेटी टीना आहूजा की इमोशनल ख्वाहिश पूरी करने के लिए गोविंदा और सुनीता आहूजा रियलिटी शो में साथ पहुंचे. प्रोमो देख फैंस की आंखों में भी आए आंसू. तो वहीं दोनों के रिश्तों पर फिर सेचर्चाएं हो गईं शुरू.

---विज्ञापन---

Govinda Sunita Reunion: गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर पिछले कुछ समय से लगातार चर्चाएं हो रही हैं. दोनों के बीच अनबन की खबरें अक्सर सुर्खियां बनती रही हैं. लेकिन अब उनकी बेटी टीना आहूजा की एक भावुक ख्वाहिश ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है.

इस शो में दिखे साथ सुनीता-गोविंदा

जी5 के रियलिटी शो ‘मां हैं ना’ के फिनाले एपिसोड में गोविंदा अपनी बेटी टीना के लिए पहुंचे. दरअसल, कुछ समय पहले शो के एक एपिसोड में टीना अपनी भावनाएं जाहिर करते हुए रो पड़ी थीं. उन्होंने कहा था कि उनकी सबसे बड़ी इच्छा है कि वह किसी रियलिटी शो में अपने मम्मी-पापा के साथ नजर आएं और उनके साथ खुलकर मस्ती करें. टीना की यह बात सुनकर उनकी मां सुनीता आहूजा और शो की होस्ट शिल्पा शेट्टी भी भावुक हो गई थीं.

---विज्ञापन---

मेकर्स ने टीना की पूरी की इच्छा

अब मेकर्स ने टीना की यह इच्छा पूरी कर दी है. शो के फिनाले के प्रोमो में गोविंदा शानदार अंदाज में एंट्री करते दिखाई देते हैं.वह बेटी के साथ डांस करते हैं, खाना बनाते हैं और सेट पर खूब मस्ती करते नजर आते हैं. उनके मजाकिया अंदाज ने एक बार फिर दर्शकों का दिल जीत लिया.

प्रोमो में साथ दिखा कपल

प्रोमो में एक मजेदार पल भी देखने को मिला. जब शिल्पा शेट्टी ने गोविंदा की कुकिंग स्किल्स की तारीफ की तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अगर तुम कुछ साल पहले इससे इम्प्रेस हो गई होतीं, तो आज वहां नहीं खड़ी होती.’ गोविंदा की इस बात पर सेट पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े.

फैंस के आए ऐसे रिएक्शन

हालांकि, प्रोमो में सुनीता आहूजा भी नजर आती हैं, लेकिन उनकी एंट्री अलग दिखाई गई है. अब तक जारी वीडियो में गोविंदा और सुनीता एक साथ किसी फ्रेम में नजर नहीं आए हैं. इसी वजह से सोशल मीडिया पर एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा शुरू हो गई है. कई लोग मान रहे हैं कि दोनों शो में साथ पहुंचे, जबकि कुछ का कहना है कि उनकी शूटिंग अलग-अलग हुई होगी.

---विज्ञापन---

वर्कफ्रंट पर सुनीता आहूजा

इस बीच सुनीता आहूजा भी लगातार रियलिटी शोज में बिजी हैं. ‘मां हैं ना’ के बाद वह ‘लॉक अप’ में भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं. शो में अपने बेबाक बयानों की वजह से वह पहले ही चर्चा में हैं. उन पर गोविंदा की छवि खराब करने के आरोप भी लगे, लेकिन सुनीता का कहना है कि उन्होंने हमेशा सच ही बोला है.

बेटी टीना के चेहरे पर आई मुस्कान

अब फैंस की नजर इस बात पर टिकी है कि क्या गोविंदा और सुनीता सच में अपने रिश्ते की दूरियां मिटा रहे हैं या फिर यह सिर्फ रियलिटी शो का एक खास पल है. फिलहाल, बेटी टीना की मुस्कान ने इस पूरे एपिसोड को भावुक और यादगार जरूर बना दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Jun 28, 2026 01:52 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola