---विज्ञापन---

Thalapathy Vijay Oath Ceremony। शपथ ग्रहण में खुशी से झूमीं Trisha Krishnan, नहीं आए बीवी-बच्चे..!!

साउथ सुपरस्टार से नेता बने अब थलापति विजय आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। चेन्नई में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हजारों समर्थकों और कई बड़े सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। लेकिन पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की रही।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 10, 2026 14:45
Share :
thalapathy vijay

साउथ सुपरस्टार से नेता बने अब थलापति विजय आधिकारिक तौर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। चेन्नई में हुए भव्य शपथ ग्रहण समारोह में हजारों समर्थकों और कई बड़े सितारों की मौजूदगी देखने को मिली। लेकिन पूरे इवेंट में सबसे ज्यादा चर्चा एक्ट्रेस तृषा कृष्णन की रही। बनारसी साड़ी, बालों में गजरा और चेहरे पर मुस्कान लिए तृषा जैसे ही समारोह में पहुंचीं, सभी की नजरें उन पर टिक गईं। वायरल वीडियोज़ में उन्हें विजय के शपथ लेते समय खुशी से ताली बजाते और भावुक होते देखा गया। समारोह में विजय के माता-पिता भी मौजूद रहे। बेटे को मुख्यमंत्री बनता देख दोनों बेहद भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर विजय का अपनी मां से आशीर्वाद लेते वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस दौरान विजय की पत्नी संगीत़ा और बच्चे नजर नहीं आए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी गैरमौजूदगी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

---विज्ञापन---
First published on: May 10, 2026 02:45 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.