Saturday, 27 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Anita Kanwal asks ‘why am I even living?’। काम के लिए भटक रहीं TV एक्ट्रेस, छलक आए आंसू! जानिए मामला

Anita Kanwal ने इंटरव्यू में अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि 45 साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद भी उन्हें ऑडिशन देकर रिजेक्शन झेलना पड़ रहा है। कभी 13 शोज में साथ काम करने वाली अनीता आज काम के लिए संघर्ष कर रही हैं। उन्होंने कहा कि लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने क्या काम किया है, जो उन्हें बेहद दुख देता है।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 24, 2026 16:32
Share :
Anita Kanwal

Anita Kanwal इन दिनों जिंदगी के बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। कभी टीवी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रहीं अनीता आज काम के लिए ऑडिशन देने को मजबूर हैं, लेकिन हर बार उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ रहा है। एक समय था जब वह एक साथ 13-13 शोज में काम किया करती थीं, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अनीता कंवल भावुक हो गईं। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में 40-45 साल काम करने के बाद भी लोग उनसे पूछते हैं कि उन्होंने क्या काम किया है। अनीता ने कहा कि जब उनसे इंट्रोडक्शन देने को कहा जाता है, तो उन्हें बेहद दुख होता है। उन्होंने कहा, “मैं तबसे एक्टिंग कर रही हूं, जब आज के कई लोग पैदा भी नहीं हुए थे।” अनीता की बातों से साफ झलकता है कि लगातार मिल रहे रिजेक्शन ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया है।

First published on: May 24, 2026 04:32 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola