TV actress Quit Acting Career: टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस अन्ना जय सिंघानी इन दिनों अपने एक फैसले को लेकर सुर्खियां बटौर रही हैं. दरअसल, ‘क्राइम पेट्रोल’ की इस हीरोइन ने धर्म के लिए अपना एक्टिंग करियर छोड़ दिया है. इनता ही नहीं उन्होंने को अपना नाम भी अन्ना जय सिंघानी से बदलकर अन्ना परी हरिवंशी रख लिया है. ग्वालियर से मुंबई आई अन्ना ने साल 2011 में फ्रीलांस कोरियोग्राफर के तौर पर काम शुरू किया. इस दौरान उन्होंने सलमान खान और कोरियोग्राफर थॉमस पॉलसन के साथ काम भी किया. इसी बीच उन्होंने बालाजी टेली फिल्म्स में एक्टिंग कोर्स ज्वॉइ किया और ‘क्राइम पेट्रोल’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे शो में काम किया.
लेकिन अब अन्ना की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है. अन्ना ने बताया कि एक दिन प्रेमानंद जी महाराज उनके सपने में आए और उन्हें नाम जप करने की सलाह दी. इस एक्सपीरियंस ने उन्हें अंदर तक हिला दिया, और उन्होंने फैसला कर लिया कि अब वह अपनी जिंदगी पूरी तरह भक्ति को समर्पित कर देंगी. अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…