Wednesday, 11 November, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘रामायण’ में विलेन बनकर क्यों उतरे यश? परिवार ने भी उठाए थे सवाल, अब एक्टर ने खोला राज

Yash: मेकर्स ने 'रामायण' का बीटीएस वीडियो जारी किया है, जिसमें यश ने रावण का किरदार चुनने के पीछे की वजह बताई है. यश ने खुलासा किया कि इस फैसले पर उनके परिवार ने भी सवाल उठाए थे, लेकिन वह इस महाकाव्य का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार थे.

Yash Ravana Role Ramayana Movie Reasons
Yash Ravana Role Ramayana Movie Reasons

Yash: साउथ के सुपरस्टार यश (Yash) ने ‘रामायण’ में विलेन यानी रावण का किरदार क्यों चुना, इस पर खुद एक्टर ने बड़ा खुलासा किया है. हाल ही में रिलीज हुए बिहाइंड-द-सीन्स (BTS) वीडियो में यश ने बताया कि उनके इस फैसले से परिवार और दोस्त भी हैरान थे, क्योंकि लोग उनसे हीरो वाले रोल की उम्मीद करते हैं. हालांकि, यश का साफ कहना है कि ‘कोई भी स्टारडम रामायण से बड़ा नहीं है’, और उनके इस दमदार विलेन अवतार ने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया है.

परिवार और दोस्तों ने उठाए थे यश के रोल पर सवाल

वीडियो में यश ने खुलकर बताया कि जब उन्होंने रावण का किरदार निभाने का फैसला किया, तो उनके परिवार और दोस्तों ने उन्हें ऐसा न करने की सलाह दी थी. लोगों का मानना था कि एक सुपरस्टार होने के नाते उन्हें ऐसे किरदार से बचना चाहिए जिसे ट्रेडिशनली विलेन के रूप में देखा जाता है, क्योंकि इससे फैंस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है.

---विज्ञापन---

‘कोई भी स्टारडम रामायण से बड़ा नहीं है’

अपने इस फैसले पर बात करते हुए यश ने कहा कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर वह हमेशा से ‘रामायण’ बनाना चाहते थे, लेकिन एक एक्टर के रूप में वह रावण के किरदार से जुड़ना चाहते थे. उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि स्टारडम मायने रखता है, लेकिन आखिर में हम में से कोई भी रामायण से बड़ा नहीं है.” उनका यही विजन इस किरदार को और खास बनाता है.

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और रणबीर कपूर ने की कास्टिंग पर बात

प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा ने बताया कि एक तरफ रावण को देश का सबसे नापसंद किया जाने वाला किरदार माना जाता है, तो दूसरी तरफ यश की इतनी बड़ी फैन फॉलोइंग है, जिसके बीच तालमेल बिठाना एक बड़ा चैलेंज था. वहीं, रणबीर कपूर ने कहा कि रावण के किरदार को पर्दे पर जीवंत करने के लिए किसी ऐसे शख्स की जरूरत थी जिसके पास लार्जर दैन लाइफ स्टार पावर हो, जो यश के पास पूरी तरह से है.

---विज्ञापन---

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने की यश की तारीफ

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने यश की स्क्रीन प्रेजेंस की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब यश पर्दे पर आते हैं, तो दर्शक उनसे नजरें नहीं हटा पाते. उन्होंने रावण के किरदार की जटिलताओं और गहराई को बहुत ही शानदार तरीके से निभाया है और स्क्रीन पर पूरा ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर जारी है ‘रामायण’ का जलवा

5 नवंबर को रिलीज हुई ‘रामायण: पार्ट 1’ में रणबीर कपूर राम, साई पल्लवी सीता और यश रावण के रूप में नजर आ रहे हैं. फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और यह बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए मुकाम हासिल कर रही है, जिसका दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज होगा.

---विज्ञापन---
First published on: Nov 09, 2026 09:10 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो