Bar Belfer Death: इंटरनेशनल सिनेमा से एक और बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है. मशहूर इजरायली एक्ट्रेस बार बेलफर (Bar Belfer) का महज 37 साल की उम्र में निधन हो गया है. फिल्म ‘समवन टू रन विद’ (Someone to Run With) से रातों-रात स्टार बनीं बार बेलफर ने रविवार को दुनिया को अलविदा कह दिया. एक भयानक सड़क हादसे के बाद अपनी याददाश्त और बोलने की क्षमता खोने के बावजूद उन्होंने मौत को मात देकर दमदार वापसी की थी, लेकिन अब उनके अचानक चले जाने से दुनियाभर में उनके फैंस बेहद गमगीन हैं.
2006 की डेब्यू फिल्म ‘समवन टू रन विद’ से मिली थी पहचान
1989 में जन्मी और रामत हशरोन में पली-बढ़ी बार बेलफर ने साल 2006 में फिल्म ‘समवन टू रन विद’ (Someone to Run With) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. डेविड ग्रॉसमैन के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में यरुशलम की एक किशोरी का किरदार निभाकर उन्होंने दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीत लिया था. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘ऑफिर अवॉर्ड’ (Ophir Award) में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नामांकित भी किया गया था.
भयानक कार हादसे के बाद खो दी थी याददाश्त
फिल्म की सफलता के बाद बार बेलफर इजराइली सेना (IDF) में शामिल हुईं और आर्मी रेडियो के लिए बतौर रिपोर्टर और एडिटर काम किया. इसी दौरान वे एक भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गईं. इस हादसे में उनकी चलने-फिरने, बोलने की क्षमता और याददाश्त (Amnesia) चली गई थी. हालांकि, उन्होंने अपनी इच्छाशक्ति से म्यूजिक सीखा और खुद के गाने लिखकर स्टेज कंसर्ट्स किए.
हादसे को मात देकर 2016 में की थी दमदार वापसी
लंबी थेरेपी और रिकवरी के बाद, उन्होंने साल 2016 में एक्टिंग की दुनिया में दोबारा वापसी की. इसके बाद वे टीवी सीरीज ‘मामाज़ एंजेल’ (Mama’s Angel), ‘द मेलवोलेंट ब्राइड’ (The Malevolent Bride) और फिल्म ‘डोंट फॉरगेट मी’ जैसी कई शॉर्ट फिल्मों में नजर आईं. उन्होंने KAN शो ‘KAN Tarbut’ में भी काम किया.
जीवन के प्रति हमेशा बनाए रखा पॉजिटिव रवैया
2018 के एक इंटरव्यू में अपने हादसे पर बात करते हुए बार बेलफर ने कहा था, “हादसे के बाद मेरा वक्त काफी मुश्किल था, लेकिन अब जब जिंदगी सामान्य है, मैं अपने पार्टनर के साथ खुश हूं, अच्छा काम कर रही हूं और आर्ट बना रही हूं, तो सब ठीक है. बीते कल के बारे में क्यों सोचना?” उनका यह सकारात्मक नजरिया उनके फैंस को हमेशा प्रेरित करता रहेगा.
परिवार और फैंस में छाया मातम
बार बेलफर अपने पीछे पति शाहर कोहेन (Shahar Cohen) और एक बेटी को छोड़ गई हैं. सोमवार को उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ. परिवार ने इस कठिन और दर्दनाक समय में फैंस से अपनी प्राइवेसी का सम्मान