Saturday, 8 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

68 साल के Sunny Deol बनने वाले हैं दादा? जन्मदिन पर मिली डबल बधाई

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल को फैंस जन्मदिन के साथ-साथ दादा बनने की बधाई भी दे रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Oct 19, 2025 16:27
Share :

Sunny Deol: बॉलीवुड एक्टर सनी देओल आज अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस समय सनी देओल पूरे सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. फैंस भर-भर कर जन्मदिन की बधाइयां देते हुए भी नजर आ रहे हैं. सनी देओल को इस खास मौके पर जन्मदिन के साथ-साथ दादा बनने की बधाई भी मिल रही है. दरअसल सनी देओल के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी बहू की लेटेस्ट तस्वीरों ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है और चर्चा शुरू हो गई है कि देओल परिवार में जल्द ही नन्हे बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है.

मालूम हो कि बीते दिनों सनी देओल अपनी बहू दिशा और बेटे करण के साथ अटारी बाघा बॉर्डर पहुंचे थे, जिसका एक वीडियो भी सनी ने शेयर किया. वीडियो में सनी की बहू दृषा अपना पेट छुपाती दिख रही हैं, जिसके बाद से ही उनकी प्रेगनेंसी की खबरें फैल गईं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Oct 19, 2025 04:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola