Wednesday, 15 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

सोनाक्षी-जहीर से खत्म हुई लव सिन्हा की नाराजगी! भाई की डेब्यू फिल्म में बनीं हीरोइन

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से दोनों भाई नाखुश थे। लेकिन, अब लगता है कि बाई-बहनों के सारे मतभेद खत्म हो गए हैं। सोनाक्षी अपने भाई की फिल्म की हीरोइन बन गई है, जो जल्द रिलीज होने वाली है।

Edited By : Priyanka | Updated: Apr 19, 2025 20:42
Share :
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। उस समय एक्ट्रेस की शादी में उनके भाई नजर नहीं आए थे और ऐसी खबरें भी थीं कि वो इस शादी से बिल्कुल खुश नहीं है। मगर अब लगता है कि शादी के इतने महीने बीत जाने के बाद भाइयों ने अपनी लाडली बहन को माफ कर दिया है। सोनाक्षी सिन्हा और लव सिन्हा के बीच अब सबकुछ ठीक हो गया है।दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा डायरेक्टर बन गए हैं और उनकी पहली फिल्म की हीरोइन कोई और नहीं बल्कि सोनाक्षी ही हैं। सोनाक्षी ने अपनी अगली फिल्म निकिता रॉय का पोस्टर शेयर किया है, जो मई में रिलीज होगी। इस फिल्म को लव सिन्हा ही डायरेक्ट कर रहे हैं और फिल्म के पोस्टर को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने अपने भाई को टैग भी किया है। इसके बाद से ही ऐसी खबरें फैल रही हैं, अब सोनाक्षी के अपने भाई के साथ रिश्ते पहले जैसे हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: ‘केसरी 2’ ने दूसरे दिन अबतक छापे इतने नोट, क्या ‘जाट’ का तोड़ा रिकॉर्ड?

---विज्ञापन---
First published on: Apr 19, 2025 08:42 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola