रीवा अरोड़ा इन दिनों एक परेशान करने वाली घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। रीवा ने खुलासा किया कि 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे उनके घर आए एक डिलीवरी एजेंट ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी की। शुरुआत में परिवार ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन एजेंट का व्यवहार लगातार रूखा और आक्रामक बना रहा। रीवा के मुताबिक जब उन्होंने एजेंट के रवैये पर सवाल उठाया, तो उसने बहस शुरू कर दी। इसके बाद उनकी मां निशा अरोड़ा ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन करीब 30 से 40 मिनट तक हंगामा चलता रहा। मामला तब और गंभीर हो गया जब रीवा की बहन मुस्कान अरोड़ा के साथ भी गलत व्यवहार किया गया। स्थिति बिगड़ने पर परिवार ने तुरंत मुंबई पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिकायत दर्ज की। फिलहाल परिवार कंपनी की ओर से कार्रवाई और जवाब का इंतजार कर रहा है।
---विज्ञापन---
Riva Arora Encounters Verbal Harassment। डिलीवरी एजेंट ने की बदसलूकी, पुलिस के पास पहुंचीं एक्ट्रेस
रीवा अरोड़ा इन दिनों एक परेशान करने वाली घटना को लेकर सुर्खियों में हैं। रीवा ने खुलासा किया कि 26 अप्रैल की दोपहर करीब 3:30 बजे उनके घर आए एक डिलीवरी एजेंट ने उनके परिवार के साथ बदसलूकी की।
---विज्ञापन---
First published on: May 08, 2026 11:50 AM