बसीर अली का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक कैमरामैन के साथ झगड़ते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कहा जा रहा है कि कैमरामैन ने शराब पी हुई थी और पार्टी में मौजूद स्प्लिट्सविला की कंटेस्टेंट्स के लिए गलत और भद्दी बातें कर रहा था। बताया जा रहा है कि जब बसीर ने उसे ऐसा करने से रोका और लड़कियों का सपोर्ट किया, तो कैमरामैन ने उन्हें ही गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद मामला बढ़ गया और दोनों के बीच हाथापाई हो गई।
---विज्ञापन---