बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म दादी की शादी से ज्यादा वायरल वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। 8 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की लगातार स्क्रीनिंग्स रखी जा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म नहीं बल्कि नीतू कपूर का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, 6 मई को हुई दूसरी स्क्रीनिंग के दौरान नीतू कपूर ने पैपराजी की कम भीड़ देखकर हैरानी जताई। कार से उतरते ही उन्होंने पूछा, “और लोग कहां हैं? पहली स्क्रीनिंग पर तो इतनी भीड़ थी…” इस पर पैप्स ने जवाब दिया, “कल आर.के आए थे…” यानी रणबीर कपूर। यह सुनते ही नीतू कपूर ने तुरंत कहा, “क्यों? हम कुछ नहीं हैं क्या?” उनका यह रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कुछ लोग इसे मजाकिया अंदाज बता रहे हैं, तो कुछ इसे नीतू कपूर के एटीट्यूड से जोड़कर देख रहे हैं।
---विज्ञापन---
Ranbir Kapoor की मां Neetu Kapoor हुई जबरदस्त Troll..! सवालों से घिरी कपूर ‘बहू’ ! जानिए पूरा मामला
बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर इन दिनों अपनी फिल्म दादी की शादी से ज्यादा वायरल वीडियोज को लेकर चर्चा में हैं। 8 मई को रिलीज होने जा रही इस फिल्म की लगातार स्क्रीनिंग्स रखी जा रही हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर फिल्म नहीं बल्कि नीतू कपूर का एक बयान सुर्खियां बटोर रहा है।
---विज्ञापन---
First published on: May 07, 2026 04:21 PM