---विज्ञापन---

भयंकर Road Accident में मशहूर एक्टर की मौत, एक्सीडेंट के बाद आया Heart Attack, बीवी की हालत गंभीर !

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया है। जाने-माने अभिनेता संतोष के. नायर का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: May 5, 2026 20:53
Share :
actor death

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिसने पूरे सिनेमा जगत को झकझोर कर रख दिया है। जाने-माने अभिनेता संतोष के. नायर का एक भीषण सड़क हादसे में निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे। जानकारी के अनुसार, यह हादसा मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एमसी रोड पर पुदुस्सेरी इलाके, अदूर एनाथ के पास हुआ। संतोष नायर अपनी पत्नी राजलक्ष्मी के साथ इनोवा कार में सफर कर रहे थे, तभी अचानक उनकी गाड़ी अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे तेज रफ्तार पार्सल ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद वाहन की तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसे देखकर हादसे की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। अभिनेता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है।

---विज्ञापन---
First published on: May 05, 2026 08:53 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.