Saturday, 14 March, 2026

---विज्ञापन---

‘भूतिया’ होटल में हो रही है Kuldeep Yadav की शादी, 100 पुराने महल की क्या है मिस्ट्री?

Kuldeep Yadav Wedding: क्रिकेटर कुलदीप यादव जिस होटल में शादी करने वाले हैं, वह होटल भूतिया होटल के नाम से भी मशहूर है. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

Edited By : Pooja Mishra | Updated: Mar 14, 2026 19:52
Share :

Kuldeep Yadav Wedding: क्रिकेटर कुलदीप यादव आज लेडी लव वंशिका चड्ढा संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. उनकी इस शाही शादी की चर्चा सिर्फ रस्मों और जश्न की वजह से नहीं बल्कि उस होटल की वजह से भी हो रही है जहां यह शादी हो रहे हैं. क्रिकेटर कुलदीप यादव ने अपनी शादी के लिए मसूरी के फाइव स्टार होटल द सेवॉय को चुना है. ये होटल 100 साल से भी ज्यादा पुराना हेरिटेज है. लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि जिस होटल में क्रिकेटर कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध रहे हैं वो होटल भूतिया होटल के नाम से भी मशहूर है.

बताया जा रहा है कि ब्रिटिश दौर में बना यह आलीशान होटल अपनी खूबसूरती के साथ-साथ अपनी हॉन्टेड हिस्ट्री के लिए भी बेहद फेमस है. कहा जाता है कि मसूरी का द सेवॉय होटल भूतिया है. 1902 में बना यह होटल भारत के सबसे चर्चित हॉन्टेड होटलों में भी गिना जाता है, जिसके गलियारों में रात के सन्नाटे में अजीब आवाजें गूंजती हैं. अधिक जानकारी के लिए E24 का ये वीडियो देखें…

---विज्ञापन---
First published on: Mar 14, 2026 07:51 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.